रोशन सिंह@उतई ।नगर के वार्ड 12 गांधी चौक उतई में सतनामी समाज द्वारा निर्मित जयस्तंभ व चबूतरा को उतई मचांदुर चौड़ीकरण के चलते तोड़ा जा रहा है जिसे अन्यत्र जगह बनाए जाने की मांग को लेकर वार्ड की सैकड़ों महिलाए नगर पंचायत का घेराव कर दिया।वार्ड की महिलाए वार्ड पार्षद सुरता सिंह गढ़े पर भी आक्रोशित हुई और पार्षद पर आरोप लगाते हुए कही की हमारे समाज के प्रतीक जयस्तंभ को सड़क चौड़ीकरण में तोड़ा जा रहा और पार्षद चुप्पी साधे हुई है। उनके द्वारा इस पर कोई रुचि नहीं दिखा रहे है। हमारी समस्या का हल पार्षद के द्वारा ही निकल जाता तो हमे नगर पंचायत कार्यालय में आने की आवश्यकता नहीं पड़ती। आक्रोशित महिलाए नगर पंचायत अध्यक्ष डीकेंद्र हिरवानी कक्ष पहुंचने पर अध्यक्ष ने बताया की परिषद की बैठक में जयस्तंभ को बनाए जाने का निर्णय लिया जा चुका है,और पंचायत स्तर पर बनाया जाएगा।इस दौरान केबिन में नगर पंचायत उपाध्यक्ष रविंद्र वर्मा सभापति तोषण साहू संतोषी कुंजाम दीपामला देशलहरे एल्डरमैन खुमान सिंह साहू उपस्थित थे।नगर पंचायत का घेराव करने वाली महिलाओं में हेमलता भारती,खोमिन मधुकर,कलेंद्री देशलहरे सोहद्रा टंडन उषा बंजारे ममता टंडन नीरा टंडन चुनेश्वरी बंजारे कांति बंजारे संतोषी भारती करुणा रात्रे इंदु रात्रे पिंकी टंडन सुनीता कुसुम सरोज टंडन सीता बंजारे प्रेमिन रामेश्वरी रेशम सहित बड़ी संख्या में महिलाएं मौजूद थी।
वर्षण-
“मेरे द्वारा नगर पंचायत में सड़क निर्माण कार्य में प्रभावित जयस्तंभ व चबूतरा को अन्यत्र जगह बनाए जाने की मांग किया गया था तभी परिषद की बैठक में एजेंडा को रखा गया और प्रस्ताव लिया गया।मुझ पर लगाए जा रहे आरोप निराधार है।”
• सुरता सिंह गढ़े पार्षद वार्ड 12 नगर पंचायत उतई*
