- उपाध्यक्ष पद के लिये चुनावी घमासान में डॉ. यशवंत साहू ने अपने निकट प्रतिद्वंदी को 28 वोटों से दी करारी मात
पाटन। तहसील साहू संघ पाटन के निर्देशानुसार आज परिक्षेत्रीय साहू संघ तेलीगुंडरा की त्रिवार्षिक आमचुनाव अटल समरसता भवन तेलीगुंडरा में आयोजित किया गया। चुनाव तहसील अध्यक्ष अश्वनी साहू, महासचिव खेमलाल साहू, चुनाव पर्यवेक्षक लालेश्वर साहू,सह पर्यवेक्षक रोहित साहू के निर्देशन में सम्पन्न हुआ।
जिसमे अध्यक्ष पद पर लगातार दूसरी बार डुलेश्वर साहू निर्विरोध निर्वाचित हुए। उपाध्यक्ष महिला पद पर श्रीमती चांदनी साहू का निर्विरोध निर्वाचन हुआ। उपाध्यक्ष पुरूष पद में समन्वय नही बनने पर डॉ.यशवंत साहू एवं मूलचंद साहू के बीच मतदान हुआ जिसमें यशवंत साहू को 47 एवं मूलचंद साहू को 19 मत मिले। इस तरह यशवंत साहू 28 मतों से विजयी हुए।
ईस अवसर पर दिनेश साहू,धनराज साहू, अशोक साहू, मोनू साहू,गरीब दास साहू, पूरण साहू, किशन हिरवानी, गंगादीन साहू, दिनेश साहू, दिलीप साहू, गुलाब साहू, नारद साहू,चंद्रिका साहू,डॉ सुरेश साहू, पारखत साहू,मुरार साहू,बलराम साहू,रामनारायन साहू, विनोद साहू, हरिशंकर साहू, टेसराम साहू,मनोज साहू,मनीष साहू, सहित समाजिक पदाधिकारी व स्थानीय अध्यक्ष, उपाध्यक्ष उपस्थित रहे।
