पाटन। जनपद पंचायत पाटन अंतर्गत ग्राम पंचायत ढौर में पदस्थ पंचायत सचिव भुजबल साहू का विगत दिनों निधन हो गया। उनके स्थान पर पंचायत सचिव युगल किशोर ठाकुर को आज ग्राम पंचायत ढौर को पदस्थ किया गया है। श्री ठाकुर का सरपंच दुलारी यादव सहित सभी पंचों ने स्वागत किया एवं पंचायत का रिकार्ड सौंपा गया। मौके पर सरपंच दुलारी बाई यादव ,उपसरपंच रूखमणी साहू ,रोजगार सहायक निशांत सोनबोइर, पंच डेमन लाल निर्मल ,राजकुमारी आदिल,कुमारी बाई , चितरेखा साहू,मनी राम साहू उपस्थित थे।
पंचायत सचिव युगल किशोर ठाकुर ने ग्राम पंचायत ढौर में किया पदभार ग्रहण
