✍🏻 रिपोर्टर विक्रम कुमार नागेश गरियाबंद
गरियाबंद मकर संक्रांति एवं पोंगल पर्व पर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं अपने संदेश में उपाध्यक्ष महोदया ने काहा है कि देश के विभिन्न प्रान्तों में अलग-अलग नामों से मनाए जाने वाले संक्रांति, पोंगल, माघ बीहू जैसे पर्व भारत की सांस्कृतिक एकता को प्रदर्शित करते हैं और हमें एकता के सूत्र में बांधे रखते हैं पांडे मैम ने इस अवसर पर प्रदेशवासियों को सुख-समृद्धि और खुशहाली की कामना की है।
शुभकामना संदेश में उन्होंने काहा है कि भारत में सूर्य के दक्षिणायन से उत्तरायण होकर मकर रेखा की ओर जाने का स्वागत उमंग और उत्साह से किया जाता है। देश के विभिन्न क्षेत्रों में इसे मकर संक्रांति और पोंगल पर्व के नाम से मनाते है। मकर संक्रांति का यह त्यौहार ऋतु परिवर्तन का संदेश लेकर आता है। उन्होंने कहा कि ये पर्व देश, प्रदेश सहित सभी लोगों के जीवन में भी सुखद परिवर्तन लेकर आए।
