गरियाबंद जिले के रसेला क्षेत्र दौरे पर पहुंचे जिलाध्यक्ष भाव सिंग साहू, ग्रामीणों ने पीएम सड़क में गुणवतत्ताहीन कार्य की शिकायत किया

✍🏻 रिपोर्टर विक्रम कुमार नागेश गरियाबंद

कांग्रेस कमेटी के गरियाबंद जिलाध्यक्ष भाव सिंग साहू रसेला क्षेत्र के दौरे पर पहुंचे जहां ग्रामीणों से मुलाकात की। इस दौरान ग्रामीणों ने रसेला के बेलडीही चौक से कनफाड़ तक 9.35 किलोमीटर पीएम रोड का मरम्मत कार्य में ठेकेदार के द्वारा गुणवत्ता हीन कार्य करने का आरोप लगाते हुए जांच की मांग की गई। पंद्रह दिनों में सडकों की डामरीकरण उखड़ने लगी है जिसकी जांच के साथ सही निर्माण कार्य कराने की बात ग्रामीणों के द्वारा कहा गया।
साथ ही मुख्य सडक़ पर पुलिया निर्माण हेतु गढ्ढे खोदकर काम शुरू नहीं होने से लोगों को आवाजाही में काफी परेशानी होने की बात भी कही गई। कुछ दिनों पहले इसी रोड में बिना मापदंड के बने ब्रेकर में मोटरसाइकिल से गिरने से एक गांव की महिला की मौत भी होने की बात कही गई। जिसमें ग्रामीणों ने सही तरीके से सड़क मरम्मत का कार्य कराने की मांग की है। जिस पर जिलाध्यक्ष ने ग्रामीणों को जांच कराते हुए सही निर्माण कार्य कराने का आश्वासन दिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *