अमलीपदर निवासी बीजेपी व्यापार प्रकोष्ठ के जिला उपाध्यक्ष रोशन लाल अवस्थी ने जिलेवासियों को मकर संक्रांति की दी बधाई

✍🏻 रिपोर्टर विक्रम कुमार नागेश गरियाबंद

गरियाबंद: 14 जनवरी को सूर्य देव मकर राशि में प्रवेश कर रहे हैं, इसलिए इसी दिन मकर संक्रांति का त्योहार मनाया जाएगा. इस मौके पर गरियाबंद व्यापार प्रकोष्ठ के उपाध्यक्ष ने तमाम लोगों को बधाई और शुभकामनाएं दी हैं.
व्यापार प्रकोष्ठ के उपाध्यक्ष ने मकर संक्रांति पर्व पर अपने शुभकामना संदेश में कहा है कि मकर संक्रांति का पर्व लोगों के लिए सुख, शांति और समृद्धि लाएगा. मकर संक्रांति पर्व का सांस्कृतिक महत्व है. लोग इन पर्वों को हर्षोल्लास, पारस्परिक स्नेह एवं सौहार्द के साथ मनाएं. मकर संक्रांति के पावन स्नान के बाद लोग चूड़ा, दही, तिलकुट खाते और खिलाते हैं. इससे परस्पर प्रेम और सद्भाव बढ़ता है. और साथ ही नए फसलों के घर आने की खुशी में लोहड़ी पर्व भी मनाया जाता है. उन्होंने आगे यह भी
कहा कि वर्तमान में कोरोनावायरस के संक्रमण को देखते हुए प्रत्येक व्यक्ति को सचेत रहना नितांत आवश्यक है. अपनी तरफ से पूरी सावधानी बरतें. कोरोनावायरस के संक्रमण से बचाव का सबसे अच्छा उपाय सोशल डिस्टेंसिंग है. बाहर निकलते समय मास्क का प्रयोग जरूर करें घर जाने पर हाथों को अछे तरीक़े से धोए और अपने बच्चों और बुज़र्गो से मिलने से पहले खुद को सेनेटायज ज़रूर करे अपनी और अपनो का ख़्याल रखे ,

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *