पाटन। जनपद पंचायत पाटन अंतर्गत ग्राम पंचायत ढौर में पदस्थ पंचायत सचिव भुजबल साहू का विगत दिनों आकस्मिक निधन हो गया। आज उनका दशगात्र कार्यक्रम था। पंचायत सचिव संघ पाटन अध्यक्ष नरेश सिंग राजपूत के नेतृत्व में आज स्व भुजबल साहू सचिव के दशगात्र कार्यक्रम में उनकी धर्मपत्नी श्रीमती दुलेश्वरी को सचिव संघ के द्वारा प्राप्त सहयोग राशि प्रदान किया गया। मौके पर सचिवगण युगल कुमार ठाकुर ढाल सिंग साहू ,दीनदयाल वर्मा ,तुका राम साहू ,देवनाथ साहू ,कृष्ण कुमार साहू ,हुपेंद्र साहू गैंद लाल,नरेश महतो ,नरेश पटेल ,प्रवीण शर्मा साहू ,कल्याणी बंजारे ,एवम मुकेश चंद्राकर ,निशांत साहू ,जितेंद्र हिरवानी ,सत्यज्ञान सपहा सहित अन्य उपस्थित थे।
पंचायत सचिव संघ द्वारा दिवंगत सचिव भुजबल साहू के परिजनों को सहयोग राशि प्रदान किया गया
