पाटन । ग्राम गाड़ाडीह में आज नोहर सिंह व पंजाब राव के मध्य रास्ता का विवाद सुलझाने के गए जनपद सदस्य खिलेश यादव के साथ कुछ लोगो ने मारपीट कर दिया। यही नही जान से मारने की धमकी भी दी गई। इस दौरान सरपंच मनीष वर्मा सहित वहां पर उपस्थित अन्य लोगो ने बीच बचाव किया। जानकारी के मुताबिक जनपद सदस्य खिलेश यादव सहित सरपंच व कुछ गाँव के लोग आपस मे एक जगह एकत्र होकर रास्ता देने का मामला को लेकर चर्चा कर रहा था। तभी वहां पर तिलोचन सिंह व अन्य आये और खिलेश से गाली गलौच करते हुवे जमींन पर पटक दिया और मारपीट करने लगे। उतई पुलिस मामला दर्ज कर लिया है।
गाड़ाडीह के जनपद सदस्य से हुई मारपीट, सरपंच ने किया बीच बचाव
