दुर्ग कलेक्टर ने किया धान खरीदी केन्द्र सेलुद का निरीक्षण

पाटन। दुर्ग जिले के कलेक्टर सर्वेश्वर नरेंद्र भूरे ने आज धान खरीदी केंद्र सेलूद का निरीक्षण किया। जिसमे धान की तोलाई, सिलाई स्टेकिंग, बारदाना की स्थिति, परिवहन की स्थिति व सेलुद समिति मे खरीदे गए धान को केप कवर से सुरछित पाया गया। इस दौरान श्री भूरे ने समिति प्रबंधक सेलुद लक्ष्मीनारायण चंद्राकर को निर्देशित किया की जो किसान धान बेच चुके है उनका रकबा समर्पण कराने व ऋण वसूली के साथ धान परिवहन को जल्द से जल्द कराये जाने की बात कही। निरीक्षण के दौरान धान खरीदी केंद्र में बनाई गई ओपन जीम,बैडमिंटन कोर्ट, क्रिकेट नेट प्रेक्टिस का भी निरिक्षण किया। धान ख़रीदी केंद्र सेलुद मे धान बेचने आये किसानो को निःशुल्क भोजन की व्यवस्था की कलेक्टर ने सराहना किया ।

मौके पर दुर्ग जिला सहकारी बैंक के अध्यक्ष जवाहर वर्मा, एस डी एम विपुल गुप्ता, फ़ूड ऑफिसर, ग्रामीण कृषि  विस्तार अधिकारी, सेलूद शाखा प्रबंधक नन्दकिशोर साहू,समिति प्रबंधक लक्ष्मीनारायण चंद्राकर सहित अन्य उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *