परमेश्वर कुमार साहू,गरियाबंद
जिले में शिक्षाकर्मी नियुक्ति में फर्जीवाड़ा के बाद एक बार फिर स्वास्थ विभाग में भी नियुक्ति में एक बड़े फर्जीवाड़ा का मामला सामने आया है।जिसमे बहुउद्देशीय महिला एव पुरुष स्वास्थ कार्यकर्ता के पदो मे भर्ती के समय भारी अनियमितता व लापरवाही बरती गई है।10 साल पहले हुए इस भर्ती में एक बड़े पैमाने पर फर्जीवाडा किया गया है।जिसके कई अहम दस्तावेज News24carate के हाथ लगा है।सूचना के अधिकार से प्राप्त दस्तावेज उन लापरवाहो के करतूतों को साफ उजागर कर रहा है।जन्हा अपात्र लोगो की नियुक्ति नियम विरूद्ध कर बड़ा फर्जीवाड़ा किया गया है।इस मामले में जल्द ही एक बड़ा खुलासा किया जाएगा और लापरवाहो के करतूतों को उजागर किया जाएगा।
