छत्तीसगढ़ कर्मचारी अधिकारी फेडरेशन की होली मिलन समारोह स्थगित, 31 मार्च तक समस्त शासकीय कार्यालयों में अवकाश घोषित करने की मांग

रायपुर.छत्तीसगढ़ कर्मचारी अधिकारी फेडरेशन द्वारा दिनांक 15 मार्च को होली मिलन समारोह आयोजित किया गया था।प्रदेश के साथ-साथ संपूर्ण जगत में कोरोना वायरस के संक्रमण को देखते हुए प्रदेश के मुख्यमंत्री ने समस्त स्कूलों एवम् महाविद्यालयों को 31 मार्च तक बंद करने का निर्णय लिया है। शासन द्वारा लिए गए एक अन्य निर्णय अनुसार विधानसभा भी 25 मार्च तक स्थगित कर दिया गया है।
फेडरेशन के संयोजक कमल वर्मा ने विज्ञप्ति जारी कर बताया कि दिनांक 15 मार्च को आयोजित होली मिलन समारोह उक्त कारणों से स्थगित कर दिया गया है। साथ ही उन्होंने प्रदेश में कोरोना वायरस के प्रभावी संक्रमण को रोकने शासन द्वारा लिए गए विभिन्न निर्णय के परिपेक्ष्य में प्रदेश के समस्त शासकीय कार्यालयों में आम जनता की भीड़ को देखते हुए जनहित में भूपेश बघेल, मुख्यमंत्री छत्तीसगढ़ से दिनांक 31 मार्च तक समस्त शासकीय कार्यालयों में अवकाश घोषित करने की मांग की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *