जिला कॉन्ग्रेस आईटी सेल के सागर साहू अध्यक्ष नियुक्त

देवरीबंगला / अखिल भारतीय कांग्रेस आईटी सेल एवं सोशल मीडिया बालोद जिले का अध्यक्ष सागर साहू को नियुक्त किया गया है। उन्होंने प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष मोहन मरकाम, छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल, प्रदेश कांग्रेस कमेटी के महामंत्री चंद्रशेखर शुक्ला, प्रदेश कांग्रेस कमेटी के आईटी सेल के प्रभारी जयवर्धन बिस्सा, जिले की महिला एवं बाल विकास मंत्री अनिला भेड़िया, संसदीय सचिव एवं विधायक कुंवरसिंह निषाद, विधायक संगीता सिन्हा का आभार व्यक्त किया। उन्होंने विश्वास दिलाया कि कांग्रेस की रीति नीति को आगे बढ़ाने और उसकी विचारधाराओं के साथ लोगों को जोड़ने का कार्य करेंगे। जिला पंचायत अध्यक्ष सोनादेवी देशलहरा, उपाध्यक्ष मिथिलेश निरोटी, जिला कांग्रेस अध्यक्ष चंद्रप्रभा सुधाकर, महामंत्री केशव शर्मा, दुर्गा ठाकुर, जनपद अध्यक्ष जागृत सोनकर, ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष कोदूराम दिल्लीवार, जीवन कश्यप, संजीव चौधरी, सुमन सोनबोईर, गिरीश चंद्राकर, चुकेश्वर साहू,खेमिन ढाले,ऐवनी साहू,बरसन निषाद,इंदरमन देशमुख ने हर्ष व्यक्त किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *