समाज की अनाथ असहाय बेटी की हाथ पीले करने के लिए आगे आया संभाग युवा प्रकोष्ठ…रायपुर संभाग युवा प्रकोष्ठ ने प्रदान किए नगद राशि

रायपुर। राजनांदगांव-साहू समाज युवा प्रकोष्ठ रायपुर संभाग लगातार अपनी क्षमतानुसार गरीबों, जरूरतमंदों एवं असहाय लोगों को मदद कर अपने सामाजिक दायित्व के निर्वहन में अग्रणी भूमिका अदा कर रहा है। रायपुर संभाग युवा प्रकोष्ठ के अध्यक्ष प्यारे लाल साहू ने बताया कि रायपुर संभाग युवा प्रकोष्ठ के नवीन गठन के पश्चात लगातार सामाजिक गतिविधियों में तेजी आई है चाहे जरूरतमंद लोगों को मदद करने का मामले हो चाहे समाज के शोषित व पीड़ित लोगों की आवाज उठाने की बारी आई हो चाहे अन्य रचनात्मक कार्यों में हो लगातार रायपुर संभाग युवा प्रकोष्ठ अग्रणी भूमिका निभा रहा है।
राजनादगांव की रहने वाली समाज की अनाथ असहाय बिटिया के बारे में जैसे ही पता चला संभाग अध्यक्ष प्यारे लाल साहू ने समाज की बेटी के हाथ पीले करने के लिए अपनी टीम के सहयोग से नगद राशि प्रदान करते हुए सुखद एवं सफल वैवाहिक जीवन की अग्रिम बधाई एवं शुभकामनाएं दिए।

बहरहाल साहू समाज युवा प्रकोष्ठ रायपुर संभाग के इस पहल से अन्य गांव, कस्बों व नगरों के लोगों को भी सामाजिक सहभागिता से जरूरतमंद गरीब, अनाथ बेटा या बेटी के विवाह में हाथ बंटाने की प्रेरणा जरूर मिलेगी।
इस पुनीत कार्य से आर्थिक रूप से संपन्न एवं सक्षम को सीख मिला कि अगर आप किसी का सहयोग करना चाहे तो उसके लिए दिन तारीख की कोई जरूरत नहीं है। बस आप अपना कदम आगे बढ़ाये बाकी के लोग आपके साथ हो जाएंगे। और किसी जरूरत मन्द की मदद हो जाएगी।

अपील:- समाज के बेटी की शादी के लिए आओ करें सहयोग

राजनांदगांव की बेटी सावित्री साहू उम्र ,26 वर्ष जिनकी माता का निधन 26 वर्ष पूर्व व पिता जी का निधन 10 वर्ष पूर्व हो चूका है। सावित्री का शादी समाज के एक लड़के से 21जनवरी 2022 से होना तय हो गया है। बेटी सावित्री अपने समाज पर गर्व करते हुए कहती है कि इतने बड़े साहू समाज का एहसास ही मुझे जीवन जीने का संबल प्रदान किया।
अब वह दांपत्य जीवन मे प्रवेश करने जा रही है, उन्हे मां बाप का साया तो नही मिल पाया, पर ऐसे समय पर आओ हम सब मिल कर सहारा बने। अपने इच्छानुसार आर्थिक सहयोग या भेंट स्वरूप सामान देकर सहयोग कर सकते है।
जिला साहू संघ राजनांदगांव के खाता नंबर पर जमा कर सकते है।
खाता नंबर 602020011545
IFSC Code UTIBOSJN01
या
9425559188 पर phone pay या Google pay kar sakte है।

विनीत
कमल किशोर साहू
अध्यक्ष
अमरनाथ साहू
महामंत्री
जिला साहू संघ राजनांदगांव

🙏🏻🙏🏻🙏🏻🙏🏻🙏🏻🙏🏻🙏🏻🙏🏻

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *