✍🏻 रिपोर्टर विक्रम कुमार नागेश गरियाबंद
दिनांक 03 से 06 जनवरी 2022 को अखिल विश्व गायत्री परिवार की और से गायत्री मूर्ति प्राण प्रतिष्ठा के पावन अवसर पर, 51 कुण्डीय गायत्री महायज्ञ एवं युवा सम्मेलन कार्यक्रम ग्राम- मतीगाँव , ब्लाक – चांदाहांडी
जिला- नगरंगपुर (उड़ीसा) में भव्य रूप से आयोजित थी इस अवसर पर भगवानो बेहरा एवं चरण सिंह यादव को
परम पूज्य गुरुदेव आचार्य श्रीराम के संकल्प मनुष्य में देवत्व एवं धरती पर स्वर्ग अवतरण के स्वप्नो को साकार करने का जो उद्धेश्य है। सप्तक्रांति आंदोलन के तहत समयदान करते हुए गाँव- गाँव, विद्यालय, महाविद्यालय में शिविर के माध्यम से, यज्ञ के माध्यम से, गुरुदेव का विचारो को जन- जन तक पहुँचाने का कार्य किया जा रहा है।
शिविर का उद्धेश्य है:- शिक्षा, स्वास्थ्य, स्वच्छता, माहवारी स्वच्छता, व्यसन मुक्ति एवं कुरीति उन्मूलन, नारी जागरण, पर्यावरण संरक्षण- संवर्धन, वृक्षा रोपण आदि विषय पर जागरूकता करने के क्षेत्र में शान्तिकुन्ज हरिद्वार से आये ऋषि पुत्रों द्वारा टोली नायक के हस्ते सन्ध्याकालीन द्वीप महायज्ञ के अवसर पर तिलक लगाकर सम्मान किया गया एवं उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए ज्ञान यज्ञ की लाल मशाल देते हुए शान्तिकुंज हरिद्वार की और से ढेर सारी शुभकामनायें एवं आशीर्वाद प्रदान किया गया।

