✍🏻 रिपोर्टर विक्रम कुमार नागेश गरियाबंद
गरियाबंद:-गरियाबंद भाजयुमो जिलाध्यक्ष डॉ योगीराज माखन कश्यप के नेतृत्व में चनाभाठा के 15 किसान अपने वर्षों से लंबित मुवावजा प्रकरण को लेकर अनुविभागीय अधिकारी सूरज साहू से मिलकर अपना हाल बताया एवं मुवावजा की राशि जल्द दिलाने के लिए निवेदन किया है
मिली जानकारी के अनुसार सन 2009 में एनासर जल उत्प्लावन योजना अंतर्गत उरमाल चनाभाठा में नहर नाली का निर्माण हुआ था जिसका आज पर्यंत मुवावजा नही मिल पाया है तथा भूमि अधिग्रहण की प्रकिया लंबित है तत्कालीन अधिकारी कर्मचारी की उदासीनता के कारण ग्रामीण पीड़ित हो गए है जबकि उक्त समय मे हुए निर्माण कार्य हुए बंधियामाल मैनपुर ब्लॉक एवम देवभोग ब्लॉक के किसानों को मुवावजा मिल गया है किसानों का कहना है न तो उनके जमीन में कृषि करने योग्य है ना ही सिंचाई की पानी मिल पा रहा है ना ही मुवावजा की राशि अभी तक मिल पाया है ।
ग्रामीणों का कहना है अगर शासन उनके मांग को महीने भर के अंतर्गत पूर्ण नही करेगा तो ग्रामीण उग्र आंदोलन के लिए बाध्य हो जाएंगे ।
भाजयुमो जिलाध्यक्ष डॉ योगीराज माखन कश्यप एवम ग्रामीणों ने इस कार्य मे उन्हें गुमराह करनेवाले अधिकारी कर्मचारी के ऊपर दंडनीय कार्यवाही करने की मांग की है
कालूराम कश्यप,टीकम कश्यप,नरेश ध्रुवा,श्यामलाल कोमर्रा,लालसिंग ध्रुव,झगढ़ ध्रुव,प्यारेलाल ध्रुव,खेमसिंग ध्रुव,धनेश ध्रुव,बासु कश्यप,वीरेंद्र ध्रुव ,मंधर ध्रुव एवं पीड़ित किसान उपस्थित थे।

