मैनपुर ब्लॉक ग्राम गोहरापदर मे प्रधानमंत्री के सुरक्षा से खिलवाड़ पर आक्रोशित भाजयुमो,,

✍🏻 रिपोर्टर विक्रम कुमार नागेश गरियाबंद

गोहरापदर भाजयुमो जिलाध्यक्ष डॉ योगीराज माखन कश्यप ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सुरक्षा में हुई चूक पर आक्रोश व्यक्त करते हुए कहा कि देश के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सुरक्षा में घोर लापरवाही व चूक से षड्यंत्र की बू आ रही है। इस देश का वह राज्य जहां कांग्रेस शासन में हो और वहां प्रवास के दौरान इस देश का प्रधानमंत्री ही सुरक्षित ना हो प्रधानमंत्री के सुरक्षा में ही सेंध लग जाए तो कांग्रेस शासित राज्यों में आमजन की क्या स्थिति होगी इस बात का अंदाजा लगाया जा सकता है। यह केवल भाजपा या नरेंद्र मोदी का विषय नहीं था अपितु यह देश के प्रधानमंत्री के सुरक्षा का अत्यंत गंभीर विषय था। प्रदर्शनकारियों को आगे कर प्रधानमंत्री के सुरक्षा में सेंध लगाने की इस हरकत के पीछे का असली चेहरा किसका है यह बात किसी से छुपी नहीं है। भारत की जनता सब देख रही है और समय आने पर जनता जवाब देगी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की लोकप्रियता को पचा पाने में असमर्थ ऐसे सभी लोगों को यह बता देना चाहते है कि प्रधानमंत्री के सुरक्षा से खिलवाड़ को भारतीय जनता युवा मोर्चा और भारत की जनता बर्दाश्त करने वाली नहीं है,भाजपा मंडल अध्यक्ष गुरुनारायन तिवारी सहित भाजयुमो कार्यकर्ताओं ने सड़कों पर उतर मशाल रैली का आयोजन कर कांग्रेस पार्टी और उसके साजिश करता को बर्खास्तगी करने की मांग करते हुए कहा है कि जब देश का प्रधानमंत्री ही सुरक्षित ना हो देश के प्रधानमंत्री के साथ अगर ऐसा व्यवहार हो रहा हो तो आप समझ सकते हैं की पंजाब और कांग्रेस शासित राज्यों का आम जनता का क्या स्थिति होगी,कार्यक्रम में प्रमुख रूप से भाजयुमो जिला कार्यालय मंत्री ओमप्रकाश नागेश,जिला प्रशिक्षण प्रमुख विजय मांझी,भाजयुमो मंडल उपाध्यक्ष ख़िरसिंग पुजारी,महामंत्री व्दय रुपसिंग मरकाम,कीर्तन यादव,अजजा मोर्चा महामंत्री दुबेराम ध्रुवा,युमों मंत्री गुनसागर यादव,सोशल मीडिया प्रभारी दीपक सागर, गणेश नागेश,विनोद हरपाल, गगन कश्यप महेश यादव,लक्ष्मण सोम,तेजराम नेताम सहित कार्यकर्ता गण उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *