✍🏻 रिपोर्टर विक्रम कुमार नागेश गरियाबंद
ग्राम अमलीपदर अंतर्गत ग्राम सरना बहाल में पेयजल की समस्या को देखते हुए सरपंच सहित ग्रामीणों ने इसका अवगत ब्लॉक युवा कांग्रेस अध्यक्ष पंकज मांझी जी को करवाया ज्ञात हो कि ग्राम सरना बहाल ग्राम पंचायत के वार्ड क्रमांक 10 नेतू पारा में पेयजल की समस्या बनी हुई थी जिससे वार्ड वासियों को पानी की तकलीफ बनी रहती थी जिसके कारण बहुत समस्या हो रही थी जिसका अवगत ग्रामीणों एवं ग्राम पंचायत सरना बहाल के सरपंच गंगोत्री नागेश द्वारा पंकज मांझी को करवाया गया इस समस्या को देखते हुए अध्यक्ष पंकज मांझी ने कार्यपालन अभियंता लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग गरियाबंद को इस जानकारी से अवगत कराया तथा नेतू पारा में हेड पंप पेयजल की समस्या को दूर कर वहां के वासियों को हैंड पंप हेतु उपलब्धि दिलाने की सूचना दी समस्या अवगत होते ही लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग गरियाबंद द्वारा ग्राम पंचायत सरना बहाल में नेतू पारा में हैंडपंप खनन का कार्य शुरू करवाया इस अवसर पर सरपंच प्रतिनिधि हेमसिहपुजारी, उपसरपंच कैलाश यादव, कहल यादव ,हरीश यादव जोगराज, सोरी ईश्वर पोटा विनोद यादव , प्रमोद यादव आदि ग्रामीण उपस्थित थे और पंकज मांझी का बार-बार आभार व्यक्त कर ग्रामीणों में समस्या निजात एवं पेयजल की उपलब्धि पर बार-बार मांझी जी एवं कार्यपालन लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग गरियाबंद का धन्यवाद ज्ञापित किया
