गरियाबंद भारतीय जनता युवा मोर्चा ने पंजाब के कांग्रेस सरकार के खिलाफ निकाली मशाल रैली

✍🏻 रिपोर्टर विक्रम कुमार नागेश गरियाबंद

गरियाबंद. प्रधानमंत्री के सुरक्षा से खिलवाड़ पर आक्रोशित भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं ने निकाली मशाल रैली भारतीय जनता पार्टी प्रदेश नेतृत्व के आह्वान पर शुक्रवार शाम 6:30 बजे गरियाबंद भारतीय जनता युवा मोर्चा के कार्यकर्ताओं ने पंजाब सरकार मुर्दा बाद का नारा लगाते हुए शारदा चौक से तिरंगा चौक तक निकाली मशाल रैली वहीं सोनटेके ने पंजाब सरकार का विरोध करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी केसुरक्षा में कितनी बड़ी लापरवाही व चूक की गई यह चूक जान बुझ कर किया गया चूक था. कांग्रेस के नाकामियों का चूक था क्यूंकि एक प्रधानमंत्री का काफिला जाता है उसको राज्य सरकार सुरक्षा मुहैया नहीं करा पा रही है. निकम्मी सरकार को हम जगाने के लिए और सम्मानीय प्रधानमंत्री के लंबी उम्र के कामना करते हुए हमने ए सांकेतिक मसाल रैली निकाले है और ये सरकार अपनी गलतियों को सुधार नहीं करेगी तो आने वाले समय में इससे भी बड़े बड़े आंदोलन होंगे और निश्चित ही आने वाले समय में नरेंद मोदी का धूम धाम विश्व पटर पर दिख रहा है उसको देखते हुए कांग्रेस पार्टी डर गई हैं. उस कारण से उस रैली में ना जा सके प्रधानमंत्री जिसके लिए इस तरह का घटना किया गया है इसलिए हम भारतीय जनता पार्टी के परिवार इसपे कड़ी निंदा करते हैं.
मशाल रैली में मुख्य रूप से भाजपा मंडल अध्यक्ष सुरेंद्र सोनटेके, भाजपा मंडल अध्यक्ष आनंद ठाकुर भाजयुमो मंडल महामंत्री राज डे, अ.जाति मोर्चा मंडल अध्यक्ष विनोद नेताम, भाजयुमो मंडल उपाध्यक्ष मनीष यादव, भाजपा मंडल उपाध्यक्ष लेखराज नाग, जिला सोसल मीडिया प्रभारी दीपक तिवारी

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *