रिपोर्टर-भुवन पटेल
कवर्धा। पंचायतीराज में महिला पदाधिकारियों के पति पुत्र व रिश्तेदारों का हस्तक्षेप सुनने व देखने को मिलता है लेकिन प्रदेश में अहम भूमिका निभाने वाले कबीरधाम जिला के जनपद पंचायत कवर्धा के अधीनस्थ ग्राम पंचायत गेगड़ा में गोविंद साहू नामक अन्य व्यक्ति का पंचायत कार्यो में दखल देते हुए संपूर्ण कार्यो का संचालन करते हैं । महिला सरपंच श्रीमती कलिंदरी बाई उम्र दराज होने के कारण शाररिक व मानसिक रूप से कमजोर हो गई है उन्हें कोई भी जानकारी का ज्ञान नही है ।
विकास कार्य अवरुद्ध
उम्र दराज महिला सरपंच होने के कारण पंचायत का विकास बन्द हो गया है क्योंकि वह कही भी आने-जाने-बोलने-समझने के लायक नही है । जिससे पंचायत के विकास कार्यो में पूर्ण विराम लग गया है लेकिन व्यक्ति विशेष के द्वारा आरक्षित वर्ग के महिला सरपंच को विश्वास में लेकर स्वयं का विकास कर रहे हैं । उन्हें ग्राम , पंचायत के विकास से कोई लेना देना नही है ।
सरपंच को नही मालूम सचिव का नाम
ग्राम पंचायत गेगड़ा के आरक्षित महिला सरपंच से जानकारी लेने पर बताई की सचिव कौन है मुझे नही मालूम , बुजुर्ग महिला सरपंच ने आगे बताई कि यहां पर कोई भी कार्य नही चल रहा है और मुझे किसी प्रकार का कोई जानकारी नही है ।
बैंक कर्मचारियों की भूमिका संदिग्ध
ग्राम पंचायत गेगड़ा के बुजुर्ग महिला सरपंच ने बताया कि अब तक मैं दो तीन बार ही बैंक जाकर राशि आहरण किया हु उसके बाद नही गई हूं । उन्होंने आगे बताया कि गोविंद साहू ने मुझे गाड़ी में बिठाकर ले जाता है और पूरा राशि को स्वयं रखकर हितग्राहियों को वितरित करता है । यहां यह सवाल खड़ा होता कि बैंक में स्वयं खातेदार खड़ा होकर राशि आहरण करता है लेकिन बैंक अधिकारियों के द्वारा सचिव व अन्य व्यक्ति को भुगतान कर देते हैं जो बड़ा फर्जीवाड़ा होने की संभावना से इनकार नही किया जा सकता ।
अधिकारियों की भूमिका संदिग्ध
जिला पंचायत, जनपद पंचायत व अन्य कार्यालयों -कार्यक्रमों में पंचायत की सरपंच को बैठक में आने-जाने व उपस्थित होना अनिवार्य होता है वहा पर बुजुर्ग महिला सरपंच के जगह को तीसरा व्यक्ति उपस्थित रहता हैं तो अधिकारी भी उन्ही से कार्यो का संचालन करा लेते हैं मतलब अधिकारी भी उक्त व्यक्ति अधीन है जो समझ से परे है ।
पंचायत बैठक लेते हैं गोविंद साहू
ग्राम पंचायत गेगड़ा के पंचायत बैठक का फोटो सोशल मीडिया में लगातार वायरल हो रहा था तब उक्त संबंध में ग्राम पंचायत उप सरपंच से जानकारी लेने पर बताया कि गोविंद साहू पूर्व सरपंच है लेकिन वर्तमान में पंचायत के कोई भी पद पर नही है न ही बुजुर्ग महिला सरपंच के कोई रिश्तेदार है लेकिन महिला सरपंच मानसिक व शाररिक रूप से उम्र दराज होने के कारण कमजोर है जिसका उपयोग करते हुए उन्हें अपने कब्जे में लेकर पंचायत बैठक से लेकर राशि आहरण, वितरण सहित सभी कार्यो का संचालन किया जाता है ।
चिकित्सकीय जांच की आवश्यकता
ग्राम पंचायत गेगड़ा की बुजुर्ग महिला सरपंच श्रीमती कलिंदरी सारथी उम्र दराज हो गई है जिसके कारण उनकी दिमागी हालत ठीक नही है , उनकी चिकित्सकीय जांच कर पंचायत की विकास को देखते हुए उपसरपंच व किसी अन्य को दायित्व देने की आवश्यकता है ।
