देवरी बंगला संसदीय सचिव व विधायक कुंवर सिंह निषाद ने क्षेत्र की 38 संस्थाओं एवं हितग्राहियों को स्वेच्छा अनुदान की राशि स्वीकृत की है। शुक्रवार को मारी बंगला पंचायत में चेक का वितरण किया गया। चेक वितरण कार्यक्रम के मुख्य अतिथि जनपद अध्यक्ष जागृत सोनकर थे। कार्यक्रम की अध्यक्षता ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष कोदूराम दिल्लीवार ने की। जनपद अध्यक्ष ने कहा कि जरूरतमंद लोगों एवं संस्थाओं को आर्थिक सहयोग के रूप में संसदीय सचिव ने राशि स्वीकृत कराई है। इसका उपयोग अच्छे कार्यों में करें। राशि का सही उपयोग हो। हमारी प्रदेश सरकार संवेदनशील एवं जागरूक है। उन्होंने प्रत्येक वर्ग के लिए कार्य किए हैं। कार्यक्रम को इंदरचंद बाफना ने भी संबोधित किया। इस अवसर पर जिला कांग्रेस कमेटी के महामंत्री केशव शर्मा दुर्गा ठाकुर शांति भट्ट केजूराम सोनबोईर, इंदरमन देशमुख, भूपेश नायक, विधायक प्रतिनिधि बरसनलाल निषाद,ढाल ठाकुर सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित थे। कार्यक्रम में जय अंबे रामधुनी फाग एवं जस मंडली परसुली,, जय शीतला मां समिति गणेश खपरी, राधाबाई संबलपुर, भानेश्वरी मानस मंच खामतराई, रेवाराम साहू, ओमप्रकाश कौशिक सुरसुली सहित 38 संस्थाओं एवं हितग्राहियों को चेक वितरण किया गया।
विभिन्न संस्थाओं को बांटे गए स्वेच्छा अनुदान के चेक
