सहायक शिक्षकों को मुख्यमंत्री ने दिया न्याय- राजेश चटर्जी



छत्तीसगढ़ प्रदेश शिक्षक फेडरेशन के प्रांताध्यक्ष राजेश चटर्जी,महामंत्री राकेश साहू,संगठन मंत्री के आर देशमुख,संभाग अध्यक्ष डॉ बी के दास,महामंत्री देशबंधु शर्मा,दुर्ग जिला अध्यक्ष देवेन्द्र बंछोर एवं महामंत्री के के धुरंधर का कहना है कि मुख्यमंत्री जी ने प्रदेश के हजारों सहायक शिक्षकों को पदोन्नति देने का ऐतिहासिक निर्णय लेकर बहुत बड़ा राहत दिया है। उन्होंने इस निर्णय को नए वर्ष में कर्मचारी न्याय योजना का शुरुआत बताया है।
उन्होंने बताया कि 31 दिसंबर 2021 को छत्तीसगढ़ शासन द्वारा जारी राजपत्र में छत्तीसगढ़ स्कूल शिक्षा सेवा (शैक्षिक एवं प्रशासनिक संवर्ग) भर्ती तथा पदोन्नति नियम 5 मार्च 2019 के अनुसूची-चार के सरल क्रमांक 14,15,17 एवं 19 में उल्लेखित पदों पर पदोन्नति हेतु फीडर पद पर 5 वर्षों के नियुनतम अनुभव का प्रावधान है। जिसको एक बार के लिये शिथिल करते हुए नियुनतम अनुभव को 3 वर्ष निर्धारित किया गया है। मुख्यमंत्री जी के उदारता से लिये गये निर्णय से व्याख्याता ,प्रधानपाठक मिडिल स्कूल,उच्च वर्ग शिक्षक एवं प्रधान पाठक प्राथमिक शाला के रिक्त पदों पर अधिक से अधिक पदोन्नति का मार्ग प्रशस्त हो गया है। उन्होंने जानकारी दिया कि प्रधान पाठक प्राथमिक शाला के 20678 पद,उच्च वर्ग शिक्षक के 15968 पद,व्याख्याता के 9622 पद रिक्त हैं। जिनपर शैक्षणिक योग्यता अनुसार पदोन्नति होगा। उन्होंने प्राचार्य पद पर पदोन्नति देने के लिए विभाग को आदेश देने का आग्रह मुख्यमंत्री से किया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *