धारा- 144 में मुख्यमंत्री के कार्यक्रम पर रोक नहीं- युमेन्द्र कश्यप

✍? रिपोर्टर विक्रम कुमार नागेश गरियाबंद

गरियाबंद- गरियाबंद जिले के त्रिवेणी संगम राजिम में आज जयंती समारोह में मुख्यमंत्री भूपेश बघेल दोपहर को राजिम पहुंचने वाले हैं। जिस पर युवा संघर्ष मोर्चा गरियाबंद जिलाध्यक्ष युमेन्द्र कश्यप ने कहा कि- प्रदेश में लगातार बढ़ते जा रहे कोरोना की तीसरी लहर के मामले पर गंभीरता दिखाते हुए जिला प्रशासन गरियाबंद द्वारा समूचे गरियाबंद जिला में धारा 144 लागू किया गया है। जिसके अंतर्गत सभी- धार्मिक, सार्वजनिक, राजनीतिक कार्यक्रमों पर रोक लगाई गई है। ऐसे में गरियाबंद जिले के राजिम में आज जयंती समारोह का आयोजन किया जा रहा है। जिसमें मुख्य रुप से प्रदेश के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल जी जयंती समारोह में सम्मिलित होने गरियाबंद जिला आ रहें हैं। जबकि पूरे जिले में धारा 144 लागू की गई है। मुख्यमंत्री जी के इतने बड़े कार्यक्रम में स्वाभाविक है भीड़ तो इकट्ठी होगी ही। शासन एक तरफ गंभीरता दिखाते हुए धारा 144 लगाकर कोरोना के मामलों पर अंकुश लगाने के लिए प्रयास तो कर रही है, लेकिन वहीं दूसरी ओर गरियाबंद जिला में इतने बड़े समारोह का आयोजन किया जा रहा है यह चिंताजनक है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *