प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के दीर्घायु जीवन के लिए अनीता ध्रुव ने की पूजा अर्चना

धमतरी।प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की सुरक्षा में चूक और रैली में जा रहे भाजपा कार्यकर्ताओं पर हमले के खिलाफ भाजपा के नेताओं में आक्रोश देख जा रही है। भाजपा आदिवासी नेत्री एवं जिला पंचायत सदस्य अनीता ध्रुव के नेतृत्व में भाजपा कार्यकर्ताओं एवं समर्थकों ने माॅं दुर्गा मंदिर में पहुँच कर प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी के दीर्घायु जीवन के लिए पूजा अर्चना की। उन्होंने पंजाब सरकार की सुरक्षा में नाकामी के खिलाफ विरोध प्रदर्शन भी किया। अनीता ध्रुव ने कहा कि पंजाब में कानून व्यवस्था लोकतंत्र के लिए खतरा है। कहा कि देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सभा में जाने से लोगों को पंजाब में रोका गया। साथ ही 15 से 20 मिनट तक पीएम मोदी जाम में फंसे रहे। उनके साथ हुई इस निंदनीय घटना से भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं में काफी रोष है।

अनीता ध्रुव ने कांग्रेस सरकार को आड़े हाथ लेते हुए इसे सोची समझी साजिश बताया। साथ ही कहा कि इससे देश की गरिमा को काफी ठेस पहुंची है। उन्होंने इसकी उच्च स्तरीय जांच करवाने तथा जो कोई भी दोषी है उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई किए जाने की मांग की। जिला पंचायत सदस्य अनीता ध्रुव ने कहा कि पंजाब मुख्यमंत्री के बयान को दुर्भाग्यपूर्ण बताते हुए कहा है कि मुख्यमंत्री का ये कहना कि प्रधानमंत्री की सुरक्षा में कोई चूक नहीं हुई, वीवीआइपी सुरक्षा के प्रति उनका अल्प ज्ञान को दर्शाता है। ये बातें सामने आ रही हैं कि उनकी अपनी सरकार के एडीजीपी ने प्रधानमंत्री के दौरे को लेकर तीन बार डायवर्जन प्लान बनाने की सिफारिश की थी। एडीजीपी कानून एवं व्यवस्था ने एक, तीन व चार जनवरी को तीन बार पंजाब सरकार को चेताया था। उन्हें सूचित किया था कि किसानों के धरने के कारण रूट बाधित हो सकता है। ऐसे में रूट डायवर्जन करने की जरूरत है, लेकिन मुख्यमंत्री व पंजाब सरकार ने एडीजीपी की रिपोर्ट को गंभीरता से लेने के बजाय पुलिस कर्मचारियों व कथित गुंडों की मदद से प्रधानमंत्री की रैली में जा रहे लोगों को रोकने पर पूरा फोकस किया। कांग्रेस सरकार की ओर से प्रधानमंत्री की सुरक्षा व्यवस्था में जानबूझकर चूक करवाई गई जिसके चलते प्रधानमंत्री का काफिला एक फ्लाईओवर पर करीब 20 मिनट तक रुका रहा। प्रधानमंत्री को बिना रैली को संबोधित किए वहां से लौटना पड़ा। कांग्रेस अपना वर्चस्व बचाने के लिए इस प्रकार की घिनौनी हरकतें कर रही है और सत्ता पर काबिज होने के लिए कई प्रकार के हथकंडे अपना रही है। उन्होंने कहा कि सीमावर्ती प्रदेश में ऐसे मुख्यमंत्री का बने रहना राष्ट्रीय सुरक्षा को खतरे में डालने जैसा है। अनीता ध्रुव ने इस घटना के लिए पंजाब सरकार को जिम्मेदार ठहराते हुए उसे बर्खास्त करने की मांग की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *