सामूहिक बलात्कार करने वाले आरोपीगण गिरफ्तार…थाना उतई द्वारा दबीश देकर घेराबंदी कर आरोपियों को भिलाई से किया गया गिरफ्तार

उतई। पुलिस अधीक्षक महोदय दुर्ग बी.एन. मीणा के दिषा निर्देष पर अति0 पुलिस अधीक्षक ग्रामीण अनंत साहू एवं पुलिस अनुविभागीय अधिकारी पाटन देवांष सिंह राठौर के मार्गदर्षन एवं थाना प्रभारी उतई नवी मोनिका पाण्डे के नेतृत्व मे टीम गठित कर थाना उतई के अप0क्र0 419/2021 धारा 376घ, 506 भादवि के आरोपीगण शीतल कुमार यादव पिता हौसला प्रसाद उम्र 31 साल एवं अमन साहू पिता चन्द्रभूषण साहू उम्र 34 साल साकिनान डुण्डेरा भोला नगर थाना उतई जिला दुर्ग (छ0ग0) जो घटना दिनांक 16.10.2021 से फरार थे, जिसे लगातार थाना उतई पुलिस के द्वारा पता तलाष किया जा रहा था। तभी मुखबीर सूचना पर दोनों आरोपियों के पाॅवर हाउस रेल्वे स्टेषन से कहीं अयन्त्र भागने की फिराक पर होने की सूचना मिलने पर थाना उतई से टीम रवाना होकर घेराबंदी कर उक्त दोनों आरोपी शीतल यादव एवं अमन साहू को हिरासत में लेकर पुछताछ करने पर घटना घटित करना कबूल करने दिनांक 04.01.2022 के रात्रि में विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक रिमाण्ड पर भेजा गया।
उक्त समस्त कार्यवाही में थाना प्रभारी निरीक्षक नवी मोनिका पाण्डेय उपनिरीक्षक कुंदन लाल गौर, सउनि राजकुमार देषमुख, सउनि हेमलता वर्मा, आरक्षक राजकुमार चन्द्रा, आकाष तिवारी एवं सुरेन्द्र सिंह चैहान का सराहनीय योगदान रहा हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *