अमलीपदर क्षेत्र ग्राम धुरवागुडी पर तहसीलदार के नोटिस के बाद भी कब्जा नही छोड़े जा रहे हैं किराएदार खुले आसमान में एक बेबस परिवार अनिश्चित धरना पर बैठेने को मजबूर सुध लेने वाला कोई भी नहीं

✍? रिपोर्टर विक्रम कुमार नागेश गरियाबंद

गरियाबंद एक गरीब परिवार को किस तरह से दो भाइयों ने अवैध तरह से कब्जा किया हुआ है कब्जा किए हुए बड़े दुकान व्यापारी होने के कारण ऊपर तक पहुंच होने का दावा करके एक गरीब परिवार को उसके हक की मकान को छीना जा रहा है यह मकान नेशनल हाईवे 130c पर स्थित है नेशनल हाईवे रोड समीप यह मकान स्थित होने के कारण मकान की कीमत लाखों में है जिसके कारण यह दोनों भाइयों ने अवैध तरह से कब्जा किये हुए हैं यह मामला मैनपुर ब्लॉक के अंतर्गत ग्राम पंचायत खोखमा के आश्रित ग्राम ध्रुवागुड़ी की है
कमला देवी पति स्वर्गीय मानमल जैन उम्र 67 जाति जैन ग्राम ध्रुवागुडी थाना अमलीपदर निवासी है उसका मकान एनएच 130 सी पर स्थित है जो कि किसी कारणवश आर्थिक स्थिति के कारण इस मकान को मुकेश जैन व उसके भाई विजय जैन को किराए पर दिए थे किराए पर देने पर ताकि पूरी तरह से घर सुरक्षित रहें और रोजगार की तलाश में कहीं बाहर चले गए थे जब वापस आने पर मुकेश जैन और उसके भाई विजय जैन को घर को वापस मांगने पर घर को वापस नहीं दिया कमला देवी के पूरे परिवार ने मुकेश जैन को अपने बातों से कई निवेदन किए हाथ जोड़े और लाख समझाने के बावजूद भी घर को नहीं छोड़ा जिसके कारण एक बेबस परिवार अपनी समस्या को लेकर थाना व तहसीलदार के पास व जिला के कलेक्टर के पास अपना फरियाद ले चुके हैं फिर भी इस परिवार को अपने हक की मकान अभी तक नहीं मिल पाया जिसके कारण यह परिवार बेहद परेशान है व आज ग्राम पंचायत खोखमा के आश्रित ग्राम ध्रुवागुडी में ग्राम पंचायत भवन के पास अनिश्चित धरना प्रदर्शन करने को मजबूर हो गए हैं यह परिवार वालों का कहना है कि जब तक हमें अपना घर नहीं मिलता तब तक यह धरना प्रदर्शन करते रहेंगे और तो और ऐसी कड़कड़ाती ठंड में रात भर खुले आसमान में रहने को ठान लिया है ऐसे में सोचने वाली बात यह होगी कि जिला से लेकर थाना तक फरियाद ले चुके एक बेबस परिवार को उचित न्याय नहीं मिलने से किस तरह तड़प रहे हैं बावजूद अभी तक शासन द्वारा दिए गए निर्देश को एक दुकान व्यापारी ठुकरा रहा है और एक बेबस परिवार को अपने घर से बेघर कर रहा है ऐसे में उस परिवार का क्या जो ठंड में भी धरना प्रदर्शन करने को मजबूर है यह परिवार 30,12,2021 सुबह 11:00 बजे से
4,1,2022आज तक धरना प्रदर्शन शुरू किये है बीजेपी पूर्व संसदीय सचिव पूर्व विधायक गोवर्धन मांझी ने प्रेस वार्तालाप पर न्यूज़ 24 कैरेट कॉम संवाददाता को बताया कि प्रदेश की सरकार गरीबों के साथ नाइंसाफी कर रही है खेल खेल रही है बड़े बड़े वादे करते हैं गरीबों के साथ न्याय करनी चाहिए तो अन्याय हो रही है तो देख रहे हैं क्या यही है छत्तीसगढ़ की कांग्रेस सरकार शासन भी और प्रशासन भी मौन है तो जिम्मेदार कौन है प्रशासन की नोटिस आने के बावजूद भी किराएदार घर खाली नहीं करूंगा करके रटा हुआ है इतनी पहुंच है किराएदार का प्रशासन की नोटिस की भी अवहेलना कर रहे हैं
गोहरापदर मंडल बीजेपी के महिला मोर्चा कार्यकर्ताओं ने भी प्रेस वार्तालाप पर न्यूज़ 24 कैरेट कॉम संवाददाता को बताएं कि गरीबों के साथ प्रदेश की सरकार नाइंसाफी कर रहे हैं पीड़ित परिवार को न्याय मिलना चाहिए जो दोषी है उन्हें सजा मिलना चाहिए जिनका घर है उनको वापस मिलना चाहिए शासन प्रशासन से हम यही चाहते हैं
जिससे सुरक्षा के लिए अमलीपदर थाना के पुलिस बल भी आए है आगे देखना होगा कि इस परिवार को उचित न्याय मिलता है या नहीं

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *