शिकायत पर नही हो रही है निष्पक्ष जांच, पाटन ब्लॉक मुख्यालय में धरना देगा एक युवक, एसडीएम को सौपा ज्ञापन


पाटन। ग्राम पंचायत घुघवा (क) के सरपंच व सचिव पर वही के ही युवक आशीष मिश्रा ने सरकारी राशि का दुरुपयोग करने का आरोप लगाते हुवे शिकायत की निष्पक्ष जांच नही किये जाने की जानकारी देते हुवे पाटन ब्लॉक मुख्यालय में 11 जनवरी को एक दिवसीय धरना देने की सूचना आज एसडीएम पाटन विपुल गुप्ता को दी है। आशीष मिश्रा ने बताया कि वे अकेले ही स्वामी आत्मानंद चौक पर धरने पर बैठेगा।
एसडीएम को सौपे ज्ञापण में बताया है कि ग्राम पंचायत घुघवा (क) के सरपंच लोकेश साहू एवं सचिव बिरेन्द्र देवांगन पर आरोप लगाया है कि वे ग्राम विकास के लिए आए राशि का आहरण कर दुरुपयोग किया है। उन्होंने राशि गबन करने का आरोप भी लगाया है। श्री मिश्रा ने ज्ञापन में बताया है कि ग्राम पंचायत घुघवा (क)रिकॉर्ड, रोकड़ बही, बिल भाऊचर की जानकारी सचिव के माध्यम से चाही गई थी। जानकारी प्राप्त होने के पश्चात उसमें सरपंच व सचिव दोनों के द्वारा भारी अमिता का भ्रष्टाचार किया गया है। जिसकी शिकायत कई बार जिलाधीश दुर्ग ,मुख्य कार्यपालन अधिकारी पाटन, राजस्व अधिकारी पाटन को भी आवेदन के माध्यम से दी गई है परंतु अधिकारियों व सरपंच सचिव व जांच अधिकारी के आपसी सांठगांठ से निष्पक्ष जांच नहीं हो पा रही है । निष्पक्ष जांच की मांग करते हुए वे आगामी 11 जनवरी को स्वामी आत्मानंद चौक पाटन में एक दिवसीय धरना प्रदर्शन करेगा। इसकी जानकारी लिखित में उन्होंने एसडीएम पाटन को दी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *