छुरा :- भारत स्काउट्स एवं गाइड्स छत्तीसगढ़ के राज्य मुख्य आयुक्त विनोद सेवनलाल चंद्राकर और राज्य सचिव कैलाश सोनी के निर्देशन, जिला आयुक्त करमन खटकर, जिला सचिव रोमन लाल साहू और डीओसी आशीष साहू के मार्गदर्शन में जिले के समस्त विद्यालयों में स्काउट-गाइड ने टीकाकरण हेतु जागरूक कर, टीका लगवाने में सहयोग प्रदान किया। छत्तीसगढ़ शासन द्वारा कोरोना के तीसरी लहर की आशंका को देखते हुए 15 से 18 वर्ष के प्रत्येक बालक-बालिकाओं का टीकाकरण अनिवार्य किया गया है। टीका लगवाने हेतु विद्यालय पर ही सारी सुविधा मुहैया कराई गई है। बच्चों के स्वास्थ्य परीक्षण उपरांत ही टीका लगाया जा रहा है। नगर के बालक उच्चतर माध्यमिक विद्यालय और कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में कोविड टीका लगाने हेतु सेंटर बनाया गया है। जहाँ 180 बालक और 160 बालिकाओं को टीका लगाया गया। शेष बच्चों को कल टीका लगाया जाएगा। स्वास्थ्य विभाग और विद्यालयीन स्टाफ द्वारा सुगम टीकाकरण के लिए पूरी व्यवस्था की गई है। एसडीएम शीतल बंसल, खंड चिकित्सा अधिकारी डॉक्टर सुनील भारती, विकासखंड शिक्षा अधिकारी के.एल. मतावले, ब्लॉक प्रोग्राम मैनेजर इंद्र कुमार चंद्राकर द्वारा टीकाकरण का सघन निरीक्षण किया गया। प्राचार्य एन.सी. साहू, पी.एन. पैकरा द्वारा 15 से 18 वर्ष के सभी बच्चों को टीका लगाने के लिए पूरा जोर दे रहे हैं। जिला प्रशिक्षण आयुक्त (स्काउट) अर्जुन धनंजय सिन्हा, स्काउट मास्टर लारेंस महिलाने, गाइड केप्टिन राजेश्वरी ठाकुर, हुमेश्वरी ठाकुर पूरी तन्मयता के साथ किशोरों को टीकाकरण के लिए प्रेरित कर, टीका लगवाने में सहयोग प्रदान कर रहे हैं। स्काउट जतिन नागेश, प्रवीण सिन्हा, मोहन नेताम, पानसिंग, महेंद्र, त्रिदेव, कामेश, शोभाराम, टिकेश्वर, तुषार, गाइड कविता ध्रुव,अनामिका यादव, अदिति डहरे, नीलम ठाकुर, पूर्णिमा ठाकुर, माधुरी यादव, झरना तिवारी, रेडक्रॉस के स्वयंसेवक पूर्णिमा कंवर, तमन्ना देवांगन, आकांक्षा साहू, पायल यादव, श्रेया, रेणुका यादव द्वारा बच्चों के ऑनलाइन पंजीयन, प्रमाण पत्र बनवाने, आधार पंजीयन, टीका लगवाने, ऑब्जरवेशन रूम तक पहुंचाने, उनकी सुरक्षा और स्वास्थ्य का पूरा ख्याल रख रहे हैं। स्काउट-गाइड द्वारा विशेष आवश्यकता वाले दिव्यांग बालक-बालिकाओं का खास तौर पर देखभाल और सहयोग प्रदान कर रहे हैं। कोविड टीकाकरण हेतु वरिष्ठ शिक्षक एम.आर. देवांगन,सी.आर. सिन्हा, व्याख्याता के.के. साहू, केशव प्रसाद साहू,सीमा सिंग, चंद्रवती सिन्हा, टी.के. साहू, आरती बंजारे,भारती बंजारे, परागा ध्रुव, संगीता यादव, गायत्री यदु, वंदना देवांगन, रेणु देवांगन, भूपत कन्नौजे, डुमेश्वर ध्रुव, नागेंद्र देवांगन, मोहन ध्रुव, युवराज कंवर, विनोद देवांगन, सुशील पांडे, मानसिंह मारकंडे, सुनील राजपूत, सहित विद्यालयीन स्टाफ देवशरण बघेल, प्रतिमा शर्मा पूरी तल्लीनता के साथ टीकाकरण में सहयोग प्रदान कर रहे हैं।
कोविड टीकाकरण में स्काउट-गाइड दे रहे है सहयोग
