✍? रिपोर्टर विक्रम कुमार नागेश गरियाबंद
मैनपुर – तहसील मुख्यालय मैनपुर जनपद पंचायत सभा मे महात्मा गांधी नरेगा अंतर्गत सभी 74 ग्राम पंचायतो को माॅडल बनाने की तैयारी चल रही है सभी ग्राम पंचायतो को गुड गवनेंस इनिशिएटिव्ह माॅडल ग्राम पंचायत बनाने के लिए दो दिवसीय ग्राम पंचायत के सचिव, रोजगार सहायको का प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान जनपद पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी रूपकुमार ध्रुव, मनरेंगा कार्यक्रम अधिकारी रमेश कंवर ने गुड गवर्नेस के 4 एक्टिविटी, 7 पंजी, जाॅबकार्ड, वर्क फाइल, नागरिक सूचना पटल के संसाधण एवं निर्माण से संबंधित सभी पहलुओ को विस्तार से बताया साथ ही अगले चरण मे 5 जनवरी तक क्रमशः पंचायतो क्षेत्रो मे 7 पंजी एवं जाॅबकार्ड अद्यतन, नागरिक सूचना पटल, निर्माण कार्य एवं अंतिम छठवे चरण मे जिला स्तर पर फीडबैक के आधार पर गुड गवर्नेस का श्रेष्ठ क्रियान्वयन के संबंध मे बताया।
इस मौके पर सभी स्थानीय तकनीकी सहायक, रोजगार सहायक एवं प्रमुख रूप से प्रेमलाल ध्रुव, लक्ष्मीनाथ ध्रुव, त्रिवेण नागेश, भोलाराम चक्रधारी, दसरू जगत, योगेन्द्र यादव, निर्मल देशमुख, त्रिलोक नागेश, अनिल नेताम, ओमप्रकाश कोमर्रा, चंदन मरकाम, नरियाराम दंता, मनोज साहू, संतोष गुप्ता, जेलसिंग ध्रुव, धनसिंग नायक, उपेन्द्र नेताम, रूपेन्द्र यादव, जलंधर यादव, गौरीशंकर यादव, कैलाश यदु, शिवकुमार भाठी, विरेन्द्र ठाकुर, खामसिंग, तुकाराम नायक, बसंत सिन्हा, निलाम्बर यदु, शंकरलाल नागेश, देवीसिंग मांझी सहित 74 ग्राम पंचायतो के रोजगार सहायक ग्राम पंचायतो के सचिव उपस्थित थे।

