✍? रिपोर्टर विक्रम कुमार नागेश गरियाबंद
गरियाबंद:- पुलिस महानिदेशक अशोक जुनेगा एवं पुलिस महानिरीक्षक रायपुर रेंज रायपुर आनंद छाबड़ा के निर्देश पर गरियाबंद पुलिस अधीक्षक गरियाबंद जे. आर. ठाकुर के द्वारा समस्त थाना प्रभारियों को अवैध हिरा तस्करी, गांजा, शराब, वन्य जीव एवं जुआ, सदा के कार्यवाही करने हेतु निर्देश दिये थे। जिसके परिपालन थाना अमलीपदर पुलिस के द्वारा 71 नग हिरा के साथ एक आरोपी को गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की है।
02.01.2022 को एक व्यक्ति अवैध रूप से रखे हिरा पत्थर को बेचने के लिए ग्राहक तलाश कर रहा था। सूचना पर थाना प्रभारी नवीन राजपूत के द्वारा वरिष्ठ अधिकारिओं को अगत कराया गया। जिस पर अति० पुलिस अधीक्षक चन्द्रश सिंह ठाकुर, अनुविभागीय अधिकारी मैनपुर रूपेश डाण्डे, अनुविभागीय अधिकारी गरियाबंद पुमेन्द्र नायक के मर्गदर्शन के आधार पर मुखबीर के बताये गये हुलिया के अनुसार ग्राम धुरवागुडी नाला पुल के पास रोका गया। रोककर
पुछताछ करने पर अपना नाम जगमोहन नागेश पिता स्वः शिवकाश नागेश उम्र 40 साल निवासी धुरवागुडी थाना अमलीपदर बताया गया। एक व्यक्ति के तलाशी लेने पर एक कागज पर छोट बडा राफेद, भूरा रंग का हिरा पत्थर रखा हुआ था। जो कुल 71 नग लगभग 24 कैरेट बजनी करीबन किमती 10 लाख रुपये बताया। आरोपी के कब्ज़े से एक नग रियलमी कम्पनी का मोबाईल किमती 5000 रूपये कुल रकम 10 लाख 05 हजार को जप्त किया गया। आरोपी पायलीझण्ड प्रतिबंधित क्षेत्र से खुदाई कर स्वयं के लाभ के लिए चोरी का लाना बताया आरोपी का कृत्य धारा 4,21 माईनिंग एक्ट धारा 379 भादवि० के तहत अपराध घटित करना पाये जाने से आरोपी के विरुद्ध अपराध पंजीबद्ध किया गया। आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायायिक रिमाण्ड पर भेजा गया।
उक्त कार्यवाही में थाना प्रभारी अमलीपवर नवीन राजपूत सउनि संतराम साहू, प्र०आर. नकूल सोरी एव स्पेशल टीम प्र. आर. अंगद राव, चुडामणी देवता, दीप्तनाथ प्रधान आरक्षक सुशील पाटक, यादराम ध्रुव, जय प्रकाश मिश्रा, रवि सिन्हा, हरिश साहू रिजवान, रूपेश जैसवाल का सहरानीय योगदान रहा।

