दुर्ग। जीजाबाई महिला मंडल भिलाई के तत्वावधान में नूतन वर्ष के उपलक्ष्य में आनंद मेले का आयोजन सेक्टर 10 भिलाई में किया। जिसका उद्घाटन भिलाई नगर की प्रथम महापौर एवं अंत्यावसायी सहकारिता एवं वित्त विकास निगम की उपाध्यक्ष नीता लोधी द्वारा किया गया। जीजाबाई महिला मंडल की अध्यक्ष सोनाली देशमुख उपाध्यक्ष नंदनी देशमुख सचिव लीना वराठे, सह सचिव अरुणा फाटे, कोषाध्यक्ष कविता दाते, सह कोषाध्यक्ष सविता धोटे ने संयुक्त रूप से जानकारी दी है कि महिला सशक्तिकरण के तहत महिलाओं को आर्थिक रूप से सुदृढ़ बनाने और रोजगार के अवसर बढ़ाने हेतु यह कार्यक्रम आयोजित किया गया है। राज्य मंत्री नीता लोधी ने अपने उद्बोधन में जीजाबाई महिला मंडल के द्वारा किए जा रहे कार्यों की सराहना की। मुख्य अतिथि द्वारा छत्तीसगढ़ इंजीनियरिंग एवं पॉलिटेक्निक कॉलेज राजपत्रित अधिकारी संघ के कैलेण्डर का विमोचन भी किया। युवाओं को स्वरोजगार एवं प्रधानमंत्री मुद्रा योजना तथा मुख्यमंत्री युवा स्वरोजगार योजना की जानकारी क्षत्रिय लोणारी कुनबी समाज भिलाई के अध्यक्ष शंकर वराठे एवं सचिव बुधराव गायकवाड़ ने दी। प्रधानमंत्री मुद्रा योजना के तहत आनलाइन आवेदन तथा पात्रता की जानकारी अध्यक्ष शंकर वराठे द्वारा हितग्राहियों को समझाई। समाज की महिला एवं पुरुष हितग्राहियों को मुख्यमंत्री युवा स्वरोजगार में उद्योग हेतु 25 लाख, सेवा क्षेत्र में 10 लाख एवं व्यवसाय हेतु 2 लाख तक लोन की जानकारी सचिव बुधराव गायकवाड़ ने दी। समाज की महिलाओं ने विभिन्न व्यंजनों के स्टाल लगाए। मुख्य अतिथि नीता लोधी ने व्यंजनों का स्वाद लिया। बच्चों हेतु विभिन्न खेल आयोजित किए गए और विजयी छात्रों को पुरस्कृत किया गया। समाज के पूर्व अध्यक्ष गुलाब राव सोनारे, यशवंत धोटे, प्रभाकर दाते, संजय देशमुख, रमेश पाटनकर, पी आर भागबोले एवं अन्य सदस्य उपस्थित थे।

