राजिम क्षेत्र ग्राम देवरी 3 साल की मासूम बच्ची तालाब में डूबने से हुआ मौत

✍? रिपोर्टर विक्रम कुमार नागेश गरियाबंद

गरियाबंद। तालाब में डूबने से 3 साल की मासूम बच्ची की मौत हो गयी है। घटना राजिम थानाक्षेत्र के देवरी गांव की है। जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और पंचनामा कार्रवाई पश्चात मर्ग कायम कर मामले की जांच शुरू कर दी।
जानकारी के अनुसार गांव के दखनी पारा निवासी तुकाराम साहू की 3 वर्षीय बेटी रुपाली शनिवार दोपहर 12 बजे अपने घर के पास अपनी बुआ के घर खेलने के लिए निकली थी। उसके बाद जब वह बुआ के घर से वापिस अपने घर के लिए निकली तो शाम तक घर नही लौटी। आसपास पता करने पर भी उसका कोई पता नही चला तो परिजन चिंतित हो गए।
शाम 6 बजे संदेह के आधार पर घर के पास तालाब में डूबने की आशंका व्यक्त करते हुए मछुआरों से तालाब में जाल डलवाया गया। बच्ची की लाश जाल में फंस गई। उसे बाहर निकाला गया। घटना की सूचना राजिम पुलिस को भी दी गई।
रविवार को पोस्टमार्डम के बाद पुलिस ने शव परिजनों को सौप दिया। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। फिलहाल पुलिस इस बात का पता लगाने में जुटी है कि आखिर बच्ची तालाब तक पहुंची कैसे। घटना के बाद गांव में मातम पसरा हुआ है

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *