दर्दनाक हादसा: बोलेरो ने मोटर साईकिल सवार को मारी टक्कर,पति की मौत पत्नी की हालत गंभीर

परमेश्वर साहू@गरियाबंद। नेशनल हाइवे 130 सी पर देर शाम भीषण सड़क हादसा हो गया। एक तेज रफ्तार बोलेरो ने बाइक सवार को ठोकर मार दी। हादसे में बाइक सवार पति की मौके पर मौत हो गयी जबकि उनकी पत्नी गंभीर रूप से घायल हो गयी है। महिला को इलाज के लिए रायपुर रेफर किया गया है।
पांडुका थाना प्रभारी बसंत बघेल ने बताया कि हादसा पोंड के पास नागझर मोड़ पर तकरीबन साढ़े 6 से 7 बजे के बीच हुआ है। गरियाबंद की ओर जा रही तेज रफ्तार बोलेरो अनियंत्रित हो गयी और सामने आ रही बाइक को जोरदार ठोकर मार दी।

बाइक पर लोहरसी निवासी भोजराम पटेल अपनी पत्नी ललिता के साथ भागवत कथा सुनकर गरियाबंद से लौट रहे थे। हादसे में भोजराम पटेल की मौत हो गयी है जबकि उनकी पत्नी ललिता गंभीर रूप से घायल हो गई है। उन्हें पांडुका अस्पताल में प्राथमिक उपचार के बाद रायपुर रिफर कर दिया गया है।
थाना प्रभारी बंसत बघेल ने आगे और भी बताया कि हादसे के बाद बोलेरो चालक वाहन छोड़कर मौके से फरार हो गया है। बोलेरो गरियाबंद की बताया जा रही है। फिलहाल पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *