सेलुद में वीर नारायण सिंह बलिदान दिवस मनाया

पाटन। आदिवासी गोंडवाना महिला संगठन एवम् गोंडवाना युवा संगठन सेलुद के द्वारा छत्तीसगढ़ के प्रथम महान स्वतंत्रता संग्राम सेनानी शहीद वीर नारायण सिंह की बलिदान दिवस मनाया। सामाजिक महिलाओं द्वारा कलश यात्रा निकाल कर बाजे गाजे के साथ गली भ्रमण करते हुए स्थानीय आदिवासी भवन पहुंची जहां शहीद वीर नारायण सिंह की तैल चित्र पर आतिथियो के द्वारा पूजा अर्चना कर पुष्प हार से माल्यार्पण किया गया। इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि श्रीमती तेज कुवर नेताम राज्यमंत्री दर्जा प्राप्त बाल संरक्षण आयोग अध्यक्ष छ.ग. शासन थे। अध्यक्षता ममता आर्मो संभाग अध्यक्ष गोंडवाना महिला संगठन ने की। विशेष अतिथि ग्राम सरपंच खेमिन खेमलाल साहू, राकेश ठाकुर समाज सेवक, सांसद प्रतिनिधि थानसिंह मंडावी, अवध राम धुव्र,सी. आर. शोरी संतलाल कोरप्पा, पंचराम नेताम,शिव नन्दन ठाकुर माहेश्वरी ठाकुर थे । सभी अथितियो का पगड़ी बांधकर एवं पुष्पहार से सम्मान किया गया बाल संरक्षण आयोग के अध्यक्ष तेज कुवर नेताम ने कहा कि सोना खान के राजा वीर नारायण सिंह ने अपनी प्रजा के लिए प्राण त्यागने वाले राजा थे, मातृ भूमि के रक्षा के लिए अपने प्राणों की आहुति दे दी।भूख और गरीबी के खिलाफ उन्होंने मुखर होकर लड़ाई लड़ी और वंचितों, शोषितो को उनका हक दिलाया। आदिवासी समाज की संस्कृति एवम् परम्परा को बचाएं रखने , शिक्षा, स्वास्थ, रोजगार पर प्रकाश डाली एवं आदिवासी महिला भवन के लिए मांग पर छ.ग. शासन से पांच लाख रुपए दिलाने की बात कही।

स्थानीय महिलाओ द्वारा सुवा नृत्य एवं संस्कतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किया गया। इस अवसर पर नंदकुमार ठाकुर, राजेन्द्र ठाकुर, भारत ठाकुर, रमेश ठाकुर, पुना राम ठाकुर, नरसिंह ठाकुर, संगीता ठाकुर, कांति ठाकुर, लक्ष्मी ठाकुर, लता ठाकुर, पार्वती ठाकुर, पूर्णिमा ठाकुर, बेना ठाकुर, शैल ठाकुर, गरिमा ठाकुर, संतोष ठाकुर, परमेश्वर ठाकुर, राजकुमार ठाकुर, खिलेश्चर ठाकुर,केवरा ठाकुर, त्रिवेणी ठाकुर,सरोज ठाकुर,सीमा ठाकुर, सीता ठाकुर, गायत्री ठाकुर,जानकी ठाकुर किरण सोनवानी, फागेश्चरी ठाकुर, बेना ठाकुर, गिरधारी ठाकुर, देवेन्द्र ठाकुर, नरेन्द्र ठाकुर, पायल नेताम, सुनीता ठाकुर,कौशिलया ठाकुर,
पुष्पा ध्रुव राजकुमार, मोनू, ललित ठाकुर, जितेन्द्र ठाकुर, ओमकार ठाकुर,सोनू ठाकुर सहित समाज के लोग उपस्थित थे l

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *