रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने आज नारायणा हॉस्पिटल देवेंद्र नगर रायपुर पहुंचकर प्रदेश साहू संघ के अध्यक्ष अर्जुन हिरवानी का कुशल क्षेम जाना। मुख्यमंत्री ने उनके शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना की। तेलघानी बोर्ड के अध्यक्ष संदीप साहू, प्रदेश साहू संघ के कोषाध्यक्ष हनुमंत साहू, शहर जिला साहू संघ के अध्यक्ष मेघराज साहू सहित सामाजिक जन भी मौजूद रहे।
सीएम बघेल ने प्रदेश साहू संघ अध्यक्ष अर्जुन हिरवानी का कुशलक्षेम जाना
