तहसीलदार के नोटिस के बाद भी कब्जा नही छोड़ने के कारण एक बेबस परिवार खुले आसमान में अनिश्चितकालीन धरने पर बैठे

✍? रिपोर्टर विक्रम कुमार नागेश गरियाबंद

गरियाबंद। एक गरीब परिवार को किस तरह से दो भाइयों ने अवैध तरह से कब्जा किया हुआ है कब्जा किए हुए बड़े दुकान व्यापारी होने के कारण ऊपर तक पहुंच होने का दावा करके एक गरीब परिवार को उसके हक की मकान को छीना जा रहा है यह मकान नेशनल हाईवे 130c पर स्थित है नेशनल हाईवे रोड समीप यह मकान स्थित होने के कारण मकान की कीमत लाखों में है जिसके कारण यह दोनों भाइयों ने अवैध तरह से कब्जा कर रहे हैं यह मामला मैनपुर ब्लॉक के अंतर्गत ग्राम पंचायत खोखमा के आश्रित ग्राम ध्रुवागुड़ी की है।
कमला देवी पति स्वर्गीय मानमल जैन उम्र 67 जाति जैन ग्राम ध्रुवागुडी थाना अमलीपदर निवासी है उसका मकान एनएच 130 सी पर स्थित है जो कि किसी कारणवश आर्थिक स्थिति के कारण इस मकान को मुकेश जैन व उसके भाई विजय जैन को किराए पर दिए थे किराए पर देने पर ताकि पूरी तरह से घर सुरक्षित रहें और रोजगार की तलाश में कहीं बाहर चले गए थे जब वापस आने पर मुकेश जैन और उसके भाई विजय जैन को घर को वापस मांगने पर घर को वापस नहीं दिया कमला देवी के पूरे परिवार ने मुकेश जैन को अपने बातों से कई निवेदन किए हाथ जोड़े और लाख समझाने के बावजूद भी घर को नहीं छोड़ा जिसके कारण एक बेबस परिवार अपनी समस्या को लेकर थाना व तहसीलदार के पास व जिला के कलेक्टर के पास अपना फरियाद ले चुके हैं फिर भी इस परिवार को अपने हक की मकान अभी तक नहीं मिल पाया जिसके कारण यह परिवार बेहद परेशान है व आज ग्राम पंचायत खोखमा के आश्रित ग्राम ध्रुवागुडी में ग्राम पंचायत भवन के पास अनिश्चित धरना प्रदर्शन करने को मजबूर हो गए हैं यह परिवार वालों का कहना है कि जब तक हमें अपना घर नहीं मिलता तब तक यह धरना प्रदर्शन करते रहेंगे और तो और ऐसी कड़कड़ाती ठंड में रात भर खुले आसमान में रहने को ठान लिया है ऐसे में सोचने वाली बात यह होगी कि जिला से लेकर थाना तक फरियाद ले चुके एक बेबस परिवार को उचित न्याय नहीं मिलने से किस तरह तड़प रहे हैं बावजूद अभी तक शासन द्वारा दिए गए निर्देश को एक दुकान व्यापारी ठुकरा रहा है और एक बेबस परिवार को अपने घर से बेघर कर रहा है ऐसे में उस परिवार का क्या जो ठंड में भी धरना प्रदर्शन करने को मजबूर है यह परिवार आज सुबह 11:00 बजे से धरना प्रदर्शन शुरू किया है जिससे सुरक्षा के लिए अमलीपदर थाना के पुलिस बल भी आए है आगे देखना होगा कि इस परिवार को उचित न्याय मिलता है या नहीं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *