हाई स्कूल अचानकपुर के नए भवन में नव वर्ष में हुया सत्यनारायण पूजा

पाटन। शासकीय हाई स्कूल अचानकपुर में नववर्ष का स्वागत बड़े धूमधाम से किया। स्कूल परिसर में बच्चों ने रंगोली सजाई। नववर्ष के उपलक्ष्य में शाला विकास प्रबंधन समिति द्वारा नवीन स्कूल भवन में सत्यनारायण कथा एवं वेद माता गायत्री की पूजा अर्चना किया गया। शाला विकास समिति ने सभी छात्र-छात्राओं एवं शिक्षक-शिक्षिकाओं को नव वर्ष की शुभकामनाएं दी। गायत्री परिवार उतई द्वारा पूरे विधिविधान के साथ पूजा करवाया गया।
मौके पर प्राचार्य श्रीमती एफ टोप्पो,विधायक प्रतिनिधि श्यामलाल साहू,किशन हिरवानी,सरपंच हेमंत ठाकुर, रामचंद्र साहू, जितेंद्र यदु, मंथ राम साहू, ए.के गौतम,खिलावन साहू,नरेंद्र हिरवानी, विष्णु साहू,कृष्णा साहू,खेमलता साहू, परस निर्मलकर, दीपा निर्मलकर,खिलेन्द्री निर्मल,चम्पा साहू,ताम्रध्वज साहू,कमला साहू सहित अन्य उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *