लोहझर मे नाचबो अउ नचाबो नवा साल मनाबो के थीम मे राज्य स्तरीय डांस प्रतियोगिता का आयोजन हुआ

छुरा। मुख्यालय से महज 3 की. मी की दूरी पर स्थित पावन धरा ग्राम लोहझर मे नाचबो अउ नचाबो नवा साल मनाबो के थीम मे भव्य राज्य स्तरीय डी.जे डांस प्रतियोगिता का शानदार आयोजन संघर्ष युवा समिति और समस्त ग्राम वासी लोहझर खट्टी के तत्वावधान मे किया गया I महोत्सव का अगाज अतिथियों के आगमन के पश्चात् हुआ कार्यक्रम मुख्य अतिथि श्रीमति तोकेश्वरी मांझी जनपद पंचायत अध्यक्ष, कार्यक्रम की अध्यक्षता श्रीमति मंजु बाई ध्रूव सरपंच ग्राम पंचायत लोहझर,अतिविशिष्ट अतिथि के रूप माननीय रूप सिंह साहू सामाजिक कार्यकर्ता विशिष्ट अतिथि के रूप मे श्रीमति सुखबती तांडे जनपद सदस्य, श्याम लाल पटेल अध्यक्ष ग्राम विकास समिति, तेजस्वी यदु, उमेंद्रसिंह सोरी पूर्व सरपंच कोसमबुढा,राजेश यादव यादव समाज प्रमुख,पुनितराम ठाकुर इंटक कांग्रेस ब्लांक अध्यक्ष छुरा, मनोज पटेल समाजसेवक छुरा विराजमान थेI कार्यक्रम की शुरुआत सर्वप्रथम समस्त अतिथियों के द्वारा मां शारदे के छाया चित्र पर दीप प्रज्ज्वलित कर किया गया I सरस्वती वंदना युवा कवि पवन ध्रूव के द्वारा प्रस्तुत किया गया I अगले कड़ी मे अतिथियों का अदबोधन हुआ जिसमे अति विशिष्ट अतिथि के रूप मे पधारे माननीय श्री रूपसिंह साहू जी के द्वारा लोहझर गाँव के इतिहास और बिताए पलो को याद करते हूए नव वर्ष की शुभकामनाएं दिये I उसके बाद मुख्य अतिथि महोदया के द्वारा आयोजन के बारे मे और कला की प्रतिभा को सराहना प्रदान किया I अंत मे रमेश ध्रूव मंडी प्रभारी के द्वारा शानदार कविता प्रस्तुत किया गया I तत्पश्चात संघर्ष युवा समिति के द्वारा सभी अतिथियों को शाल श्रीफल प्रदान कर सम्मानित किया गया I इस प्रकार इस कार्यक्रम मे कुल सामूहिक विधा मे 15 और युगल विधा मे 25 एकल विधा मे कुल 35 कुल 75 प्रतिभागियों ने अपना कला की जादू लोहझर की मंच मे बिखेरे I जिसमे सामूहिक विधा मे प्रथम स्थान लोकरंग चरोदा गरियाबंद, दूसरा स्थान जय मां चंडी डांस ग्रुप बागबाहरा, तृतीय स्थान तिरंगा डांस ग्रुप देवरी गरियाबंद ने प्राप्त किया I युगल विधा मे प्रथम स्थान पवन हिना रायपुर, दूसरा स्थान छोटी श्याम दुर्ग पाटन, तीसरा स्थान गोलू छोटू धमतरी ने प्राप्त किया I एकल विधा मे प्रथम स्थान दिग्विजय सिंह उड़ीसा नुवापडा, दूसरा स्थान सूरज निषाद झलप् पिथौरा, तीसरा स्थान कंचन सिरपुर महासमुंद ने प्राप्त किया I विजेता प्रतिभागियों को पुरुस्कार और शिल्ड प्रदान किया गया समापन समारोह के अतिथि श्री डी.आर कौशल प्रधान पाठक विधामंदिर लोहझर,बलराम निषाद अध्यक्ष विद्यामंदिर समिति,यशवंत नेताम नगर सेना, राधेलाल साहू शिक्षक, झाड़ू चक्रधारी थे I कार्यक्रम के निर्णायक के रूप मे श्री सुबेलाल साहू, श्री योगेश यादव,श्री लक्ष्मीनारायण साहू जी विराजमान थे कार्यक्रम का आभार प्रदर्शन संघर्ष युवा समिति के अध्यक्ष लूनेश साहू के द्वारा किया गया I कार्यक्रम का सफल मंच संचालन रसीले अंदाज मे युवा कवि पवन ध्रूव के द्वारा और खेमचंद यादव श्री योगेश यादव जी के द्वारा किया गया I कार्यक्रम के सफल आयोजन मे गाँव के महिला कमांडो का बहुत योगदान रहा I संघर्ष युवा समिति और समस्तग्राम वासी लोहझर खट्टी के इस संयुक्त आयोजन मे समिति के अध्यक्ष लूनेश साहू उपाध्यक्ष खगेश्वर सचिव रोहन बन्जारे,राहुल मिरी, छत्तर ध्रूव, कैलाश साहू, देवनारायण साहू, हेमनारायण साहू, गोबिंद साहू, हेमंत साहू, त्रिदेव साहू, महेंद्र कमार, तुषार साहू, तरुण, नीलू साहू, मोती राम साहू, राजा राम वर्मा, रिन्केश पटेल, सत्य नारायण साहू, खेमू चक्रधारी ईश्वर साहू, तुकेश साहू, वेद खिलारे, योगी सेन, सभी युवा साथियो का साराहनीय सहयोग रहा I

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *