मुख्यमंत्री भूपेश बघेल आज नवागढ़ प्रवास पर

बेमेतरा। प्रदेश के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल आज शुक्रवार 31 दिसम्बर को बेमेतरा जिले के विकासखण्ड नवागढ़ के शास.हा.से. स्कूल नवागढ़ मे आयोजित गुरु घासीदास लोक महोत्सव एवं जयंती समारोह मे सम्मिलित होंगे। निर्धारित दौरा कार्यक्रम के अनुसार मुख्यमंत्री दोपहर 12.10 बजे रायपुर के पुलिस ग्राउंड से हेलीकॉप्टर द्वारा प्रस्थान कर जिला मुख्यालय बेमेतरा के विकासखण्ड मुख्यालय नवागढ़ के शासकीय हायर सेकण्ड्री स्कूल मैदान मे 12ः35 बजे पहुंचेंगे। कार्यक्रम उपरान्त मुख्यमंत्री ढाई बजे पाटन विधानसभा क्षेत्र के जामगांव-आर के लिए रवाना होंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *