गृह मंत्री ने कर्मचारी अधिकारी फेडरेशन कैलेंडर का किया विमोचन

रायपुर : छत्तीसगढ़ कर्मचारी अधिकारी फेडरेशन इंद्रावती भवन नवा रायपुर द्वारा प्रकाशित वार्षिक कैलेंडर का विमोचन श्री ताम्रध्वज साहू, मंत्री गृह, जेल एवम् लोक निर्माण विभाग के करकमलों से गृह मंत्री निवास में किया गया।
प्रदेश कर्मचारी अधिकारी फेडरेशन के संयोजक कमल वर्मा ने विज्ञप्ति जारी कर बताया कि प्रदेश राजपत्रित अधिकारी संघ एवम् इंद्रावती नवा रायपुर स्थित विभिन्न कर्मचारी संगठनों के संयुक्त प्रयास से प्रति वर्ष कैलेंडर का प्रकाशन किया जाता है। वर्ष 2022 का कैलेंडर में शासन के द्वारा घोषित सामान्य अवकाश, ऐच्छिक अवकाश का समावेश कर आकर्षक बनाया गया हैं। गृह मंत्री ने फेडरेशन द्वारा प्रकाशित कैलेंडर को सराहा। इस अवसर पर फेडरेशन से जुड़े विभिन्न संगठन के पदाधिकारियों ने शासन से मौलिक अधिकार महंगाई भत्ता एवम् सातवें वेतनमान अनुसार गृह भाड़ा भत्ता केंद्र सरकार के अनुरूप दिलाने का अनुरोध गृह मंत्री से किया। साथ ही गृह मंत्री को फेडरेशन द्वारा इन मांगों को लेकर प्रस्तावित आंदोलन के संबंध में भी अवगत कराया गया। गृह मंत्री ने प्रदेश के मुख्यमंत्री से इन मांगों के संबंध में चर्चा करने का आश्वासन दिया।

इस अवसर पर फेडरेशन से जुड़े प्रतिनिधि राजपत्रित संघ के प्रदेश कोषाध्यक्ष श्री डी. पी. टावरी, कार्यालय प्रभारी पुरुषोत्तम सोनी, कोषालय अधिकारी पी. एल. सहारा, प्रदेश प्रवक्ता बी. पी.शर्मा, पंकज पांडे, सत्येंद्र देवांगन, अनिल बनज, असलम खान, विनोद वर्मा, ए.के. खुटे आदि उपाथित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *