रोशन सिंह@ उतई। नगर में जिस हिसाब से जनसंख्या में वृद्धि हो रही है वही व्यापार में भी बढ़ोतरी हो रही है।उतई नगर आसपास के ग्रामीण क्षेत्रो का प्रमुख व्यापारिक केंद्र बिंदु है।क्योंकि यह नगर आवागमन की दृष्टिकोण से बहुत ही व्यवस्थित है।भिलाई स्टील प्लांट,केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल ट्रेनिग सेंटर दुर्ग भिलाई से लगा हुआ है। उतई नगर से प्रदेश के किसी भी शहर को जाने के लिए सुगम व सरल रास्ता है।इस कारण उतई नगर सभी दृष्टिकोण से बढ़िया है।गृहमंत्री ताम्रध्वज साहू का दुर्ग ग्रामीण विधानसभा जो की आसपास में अपनी अलग पहचान बनाई हुई है।गृहमंत्री ने विकास की गंगा बहाने में कोई कसर नहीं छोड़ी है और विकास कार्य चरम पर है।उतई नगर में नगर पंचायत कार्यालय,शासकीय महाविद्यालय,बिजली दफ्तर,पोस्ट आफिस,सामुदायिक स्वास्थ्य विभाग,पुलिस थाना,पटवारी कार्यालय हाट बाजार ये सब से परिपूर्ण है।इस कारण इसकी पहचान दुर्ग ग्रामीण विधानसभा में अलग है।अभी नगर में नया विश्राम गृह निर्माण कार्य जारी है इसके अलावा नगर मूलभूत सुविधा को ध्यान में रखते हुए जल आवर्धन योजना के तहत विशाल पानी टंकी का निर्माण कार्य पूर्ण हो चुका है जिसमे शिवनाथ नदी की पानी नगर को पेयजल आपूर्ति करेगी।उतई नगर से गुजरने वाली प्रमुख मार्ग का चौड़ीकरण कार्य प्रगति पर है जिससे आवागमन सुगम होगी।
नगर को मिलनी चाहिए ये सौगात
उतई नगर दुर्ग भिलाई से जुड़े होने के कारण यहां पर एक शासकीय आई टी आई ,पालीटेक्निक कालेज,छात्रावास की सौगात और मिल जाती तो उतई के आसपास के कम से कम 25 ग्रामों के ग्रामीण छात्रों को इसका लाभ मिल जाता है।
उपतहसील की जरूरत
नगर पंचायत बनने से पहले जब उतई ग्राम पंचायत था उस समय इस क्षेत्र के तात्कालिक विधायक अरुण वोरा थे तब यहां पर तीन दिवस नायब तहसीलदार आते थे और आसपास के ग्रामीणों की समस्याओं को दूर करते थे इसके अलावा छात्र छात्राओं का जाति,निवासी, आय प्रमाण पत्र बनाए जाते थे,जब से नगर पंचायत बना है तब से उपतहसील केंद्र बंद हो गया है जिस ओर किसी जनप्रतिनिधियों का ध्यान नहीं है।
गृहमंत्री ने उतई नगर में विकास की गंगा बहाने में कोई कसर नहीं छोड़ी है और विकास कार्य चरम पर है
