गुरु घासीदास की महिमा की बखान तो नही कर सकते लेकिन उसके बताए गए सत्य के मार्ग में चल सकते है -जितेंद्र साहू

उतई ।ग्राम करगाडीह गुरु घासीदास जयंती एवं नवीन पंचायत भवन,शीतला मंदिर में अतिरिक्त कक्ष निर्माण का लोकार्पण समारोह का आयोजन 28 दिसंबर को किया गया है।कार्यक्रम के मुख्य अतिथि प्रदेश कांग्रेस महासचिव जितेंद्र साहू थे।अध्यक्षता जिला पंचायत अध्यक्ष शालिनी यादव ने की।विशेष अतिथि जनपद पंचायत अध्यक्ष देवेंद्र देशमुख जनपद उपाध्यक्ष झमित गायकवाड जिला पंचायत सभापति योगिता चंद्राकर अध्यक्ष ब्लाक कांग्रेस कमेटी दुर्ग ग्रामीण नंदकुमार सेन जिला सचिव कांग्रेस कमेटी जामवंत गजपाल सरपंच घनश्याम गजपाल,उपसरपंच संतोष सोनवानी ग्राम साहू समाज अध्यक्ष मन्नू लाल साहू मुखिया मेहर समाज सुरेश बघेल थे।कार्यक्रम की शुरुआत ध्वज शोभा यात्रा निकाल कर किया ।उसके बाद ध्वजारोहण कर पूजा अर्चना किया गया।तदपश्चात अतिथि स्वागत व सम्मान समारोह कार्यक्रम हुआ ग्राम में 14 लाख की लागत से बनी नवीन पंचायत भवन ,धर्मस्व विभाग से मिली 5 लाख की राशि से बने शीतला मंदिर का लोकार्पण किया। मुख्य अतिथि जितेंद्र साहू ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा की इस ग्राम की जो परंपरा बनी हुई वो बहुत ही सराहनीय है क्यों की गुरु घासीदास जयंती के साथ साथ मंडई मेला का आयोजन होता है।जिस पर सभी घरों में मेहमान पहुंचते है जो कार्यक्रम को सफल बना देते है।गुरु घासीदास की महिमा की बखान तो नही कर सकते लेकिन उसके बताए गए सत्य के मार्ग में चल सकते है।उन्होंने सभी समाज के लिए सामाजिक समरसता बनाए रखने की बात कही है।जिला पंचायत अध्यक्ष शालिनी यादव ने संबोधित करते हुए कही की बाबा का एक सूत्र मनखे मनखे एक समान जो सभी वर्ग को जोड़ने की सरल प्रक्रिया है।जिसे हम सभी को आत्मसात करनी चाहिए।अन्य अतिथियों ने भी कार्यक्रम को संबोधित किया। इस दौरान नगर पंचायत उतई अध्यक्ष डीकेंद्र हिरवानी हेमचंद मांडले जगदीश दीपक रिवेंद्र यादव पिलेश्वर साहू रूपेंद्र साहू खुमान सिंह साहू उत्तम साव मनीष सोनवानी कामेश्वर साहू भरत चंद्राकर प्रहलाद वर्मा गजेंद्र काकड़े घनश्याम साहू माखन जांगड़े दुलरवा साहू सरस्वती साहू संगीता बंधे गीता पाटिल शीतल यादव सरोजनी साहू कार्यक्रम का संचालन हीरा लाल बंधे ने किया।ग्रामीणों के मनोरंजन के लिए छत्तीसगढ़ी कार्यक्रम गम्मतीहा संचालक पप्पू चंद्राकर प्रसिद्ध कमेडियन बालोद की प्रस्तुति हुई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *