पाटन। सार्वजनिक हनुमान मंदिर समिति पतोरा द्वारा वार्षिकोत्सव का आयोजन किया गया है । इसमें सुबह 11 बजे से कलश यात्रा व पुजा अर्चना शाम चार बजे महाभोग भंडारा किया गया ।शाम को छत्तीसगढ के मुख्यमंत्री भुपेश बघेल हनुमान मंदिर में पुजा अर्चना किया ।
राम काज किन्हें बिनु, मोहि कहां विश्राम, हनुमान जी भगवान श्री राम की सेवा को अपना परम कर्तव्य मानते हैं हमें छत्तीसगढ़ की जनता ने छत्तीसगढ़ महतारी की सेवा का मौका दिया है छत्तीसगढ़ के नागरिकों की सेवा करना उनके दुख दर्द दूर करना हमारा पहला कर्तव्य है और इसे पूरा करने हम संकल्पबढ़ होकर कार्य कर रहे हैं। ग्राम पतोरा में हनुमान मंदिर के वार्षिकोत्सव कार्यक्रम में शामिल होने पहुंचे मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने अपने संबोधन में यह बात कही।
मुख्यमंत्री ने इस अवसर पर कहा कि हनुमान जी ऐसे आराध्य हैं जिनकी हर गांव में मंदिर है पूजा होती है। वह बल, ज्ञान और भक्ति की त्रिवेणी है उन्होंने अपने अतुलित बल से लंका दहन किया, अहिरावण की भुजा उखाड़ दी। अपने सामर्थ्य को उन्होंने लोक उद्देश्य के लिए लगाया। भक्ति का उनका समर्पण भी अद्भुत है। उन्होंने अपना ह्रदय चीरकर राम के प्रति अपने समर्पण दिखाया। मुख्यमंत्री ने कहा कि श्रीराम के प्रति ऐसी निष्ठा बहुत दुर्लभ होती है। अंतिम वक्त में भी जिनकी जिह्वा में श्री राम का स्मरण हो तो इस से बढ़कर क्या हो सकता है। महात्मा गांधी के आखिरी शब्द हे राम थे। ऐसे महात्मा पर जब कभी आक्षेप लगे तो इसका उचित उत्तर देना हम सब का कर्तव्य है। मुख्यमंत्री ने कहा कि छत्तीसगढ़ शांति का टापू है अहिंसा के मार्ग पर हम चलते हैं गुरु घासीदास ने हमें मनखे मनखे एक समान का संदेश दिया है। हम सब छत्तीसगढ़ महतारी की पूरी निष्ठा के साथ और मूल्यों के साथ सेवा करते रहेंगे।
मुख्यमंत्री ने इस अवसर पर तुलसीदास और कबीर की राम भक्ति का वर्णन किया। उन्होंने कहा कि सभी संत कवियों ने राम के अवदान को अपने-अपने तरह से व्यक्त किया है। भारत के जनमानस में मर्यादा पुरुषोत्तम श्री राम के मूल्यों की अमिट छाप है। हर बार पतोरा में जब आता हूं और यहां पर राम भक्ति का सुंदर वातावरण देखता हूं तो हमेशा मन आनंद से भर जाता है।

सभा को जिला सहकारी केन्द्रीय बैंक के अध्यक्ष जवाहर वर्मा ने हनुमान जी के कार्य के ऊपर में बात रखते हुए कहा कि हनुमान जी मैनेजेमेंट के सबसे बड़े गुरु है । अश्वनी साहु ने कहा कि कद और पद बढा तो हनुमान जी के मंदिर के निर्माण भी बड़े स्तर किया गया है । खादी ग्रोमोघोग के अध्यक्ष हेमंत देवाँगन ने कहा कि भगवान हनुमान के गुणो का बखान किया ।कार्यक्रम का संचालन अश्वनी साहु ने किया ।
इस अवसर पर जवाहर वर्मा अध्यक्ष जिला सहकारी बैंक दुर्ग, राजेन्द्र साहू महामंत्री प्रदेश कांग्रेस कमेटी, हेमंत देवांगन सदस्य खादी ग्रामोद्योग, देवकुमार निषाद सदस्य मछुवा कल्याण बोर्ड, पवन पटेल सदस्य शाकम्भरी बोर्ड, बालम चकधारी अध्यक्ष माटीकला बोर्ड, अशोक साहू उपाध्यक्ष जिला पंचायत दुर्ग,राकेश ठाकुर पूर्व सभापति जि. पं. दुर्ग, महेन्द्र वर्मा अध्यक्ष ब्लाक कांग्रेस कमेटी पाटन,रामबाई सिन्हा जनपद अध्यक्ष, देवेन्द्र चन्द्रवंशी,श्रीमती अंजिता गोपेश साहू सरपंच पतोरा, पूर्व जिला पंचायत सदस्य जयश्री वर्मा, आर एन वर्मा, अजय तिवारी, भुषण कौशल,सुरेश कपुर, गोपेश साहु पुरेन्द्र जांगड़े,करण साहू, मनोज साहू, भागवत श्रीवास,गोपेश साहू, रघु साहू, महेंद्र साहू,गंगादीन साहु डुलेश्वर साहु पुरुषोत्तम तिवारी पवन पटेल राजेन्द्र चंद्रवंशी देवकुमार संजय यदु संतोषी तिवारी सहित अन्य उपस्थित थे।
