आजाद भारत के सबसे लोकप्रिय नेताओ में से एक थे बाजपेयी जी-लोकमनी चंद्राकर

  • भाजपा उत्तर मंडल पाटन ने पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी जी की मनाई जयंती

पाटन। भाजपा उत्तर मंडल पाटन ने देश के पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की 97वीं जयंती रेस्ट हाउस तर्रा में मनाई. उपस्थित कार्यकर्ताओं ने बाजपेयी जी की चित्र पर फूलों से श्रद्दांजलि की गई। इस अवसर पर उपस्थित मंडल अध्यक्ष लोकमनी चंद्राकर ने बाजपेयी जी के जीवन पर प्रकाश डालते हुए कहा कि मैं अटलजी को जयंती पर विनम्र श्रद्धांजलि देता हूं। वाजपेयी जी आजाद भारत के सबसे लोकप्रिय नेताओं में से एक थे, जिन्होंने एक पत्रकार से लेकर देश के प्रधानमंत्री तक का सफर तय किया था. उनके विकास के कार्यों ने देश के नागरिकों के जीवन पर काफी पॉजिटिव प्रभाव डाला है. उन्होने देश के विकास और मजबूती के लिए अपना पूरा जीवन समर्पित कर दिया. उपस्थित भाजपा नेत्री जिला पंचायत दुर्ग के सदस्य श्रीमती हर्षा चंद्राकर ने कहा कि मैं अटलजी को उनकी जयंती पर नमन करती हूं. वे एक महान राष्ट्रवादी थे जिन्होंने एक प्रख्यात वक्ता, अद्भुत कवि, सक्षम प्रशासक और एक उल्लेखनीय सुधारवादी के रूप में अपनी पहचान बनाई. भारत के सार्वजनिक जीवन में अटल जी के जबर्दस्त योगदान को कभी भुलाया नहीं जा सकेगा.

साथ ही सभी भाजपा कार्यकर्ताओं ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के हर महीने होने वाले मन की बात को रेडियो के माध्यम सुना गया। इस अवसर पर प्रमुख रूप से भाजपा मंडल अध्यक्ष लोकमनी चंद्राकर, जिला पंचायत सदस्य श्रीमती हर्षा चंद्राकर, विनोद अग्रवाल मंडल कोषाध्यक्ष, रज्जु सोनी, सरपंच योगेश चंद्राकर किसान मोर्चा अध्यक्ष कमलेश चंद्राकर , टिकेंद्र वर्मा भाजयुमो जिला, नरेंद्र चंद्राकर, नरेश चंद्राकर, होरीलाल चंद्राकर, रामानंद, युवराज यादव, लक्ष्मण, ओमन मुकेश यादव दाद्दु सोनी धर्मेन्द्र ठाकुर, हेमनाथ चंद्राकर, पवन चंद्राकर,अशोक यादव,दामोदर चंद्राकर, प्रकाश ठाकुर,भागवत साहू सहित कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *