छत्तीसगढ़ अटल बिहारी वाजपेई की देन योगेंद्र शर्मा
✍? रिपोर्टर विक्रम कुमार नागेश गरियाबंद
मैनपुर – तहसील मुख्यालय मैनपुर नगर मे भारतीय जनता पार्टी मंडल मैनपुर द्वारा देश के पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी का जयंती लोक निर्माण विभाग विश्राम गृह मे मनाया गया। भाजपा कार्यकर्ताओ ने सर्वप्रथम अटल जी की छायाचित्र की पूजा अर्चना कर उन्हे श्रद्धाजंली अर्पित किया। इस दौरान भाजपा गरियाबंद जिला उपाध्यक्ष योगेन्द्र शर्मा ने कहा अटल जी का जन्म 25 दिसम्बर 1924 को ग्वालियर मे हुआ वाजपेयी जी 1942 मे राजनीति मे आये उस समय भारत छोड़े आंदोलन के दौरान 23 दिनो के लिए जेल गये, 1951 मे आरएसएस के सहयोग से भारतीय जनसंघ पार्टी का गठन हुआ तो श्यामप्रसाद मुखर्जी जैसे नेताओ के साथ अटल बिहारी वाजपेयी की अहम भूमिका रही। भाजपा मंडल अध्यक्ष दुलार सिन्हा ने कहा देश पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी भारत के तीन बार प्रधानमंत्री थे वे 16 मई से 01 जून 1996 तक फिर 1998 मे और फिर 13 मार्च 1999 से 22 मई 2004 तक भारत के प्रधानमंत्री रहे।
अटल जी हिन्दी कवि पत्रकार एक प्रखर वक्ता और भारतीय जनसंघ के संस्थापक मे एक थे उनके योगदान को हमारा देश कभी नही भूल सकता। इस मौके पर भाजपा जिला उपाध्यक्ष योगेश शर्मा, भाजपा मंडल अध्यक्ष दुलार सिन्हा, महेश कश्यप, दिलीप साहू, मनोहर बघेल, राकेश दुबे, सरिता सेन, नंदनी नेताम, रामदास वैष्णव, रामस्वरूप साहू, बाबूलाल साहू, मोहित द्विवेदी, युनुस मेमन, नैनसिंग नेताम, रामदास वैष्णव, प्रदीप शर्मा, सुराजोबाई डांड, दिनेश सचदेव, आभास निषाद, मनोज कुमार, रविन्द्र रामटेके, मनोज निर्मलकर, रूखमणी साहू, तुलसी राठौर आदि भाजपा कार्यकर्ता उपस्थि थे।
