वेतन विसंगति दूर करने की एक सूत्रीय मांग पूरा करने हेतु छत्तीसगढ़ सहायक शिक्षक फेडरेशन ब्लॉक इकाई दुर्ग ने गृहमंत्री व नगरीय प्रशासन मंत्री से जायज मांगों के संबंध में मांगा समर्थन,सौंपा ज्ञापन

उतई । सहायक शिक्षकों के वेतन विसंगति के मुद्दे पर प्रदेश के 1 लाख 9 हजार सहायक शिक्षक अपने संघ छत्तीसगढ़ सहायक शिक्षक फेडरेशन के प्रांतीय आह्वान पर 11 दिसंबर से अनिश्चितकालीन हड़ताल पर चले गए हैं।लगभग 15 दिनों से चली आ रही हड़ताल में राजधानी रायपुर के धरना स्थल बूढ़ा तालाब पर 50 हजार से अधिक सहायक शिक्षक प्रतिदिन अपने मांग पूरी करने हेतु जुट रहे हैं। विदित हो 5 सितम्बर 2021 “शिक्षक दिवस” के दिन राजधानी रायपुर में छत्तीसगढ़ सहायक शिक्षक फेडरेशन का बड़ा आंदोलन प्रस्तावित था। जिस पर प्रदेश के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल जी ने संज्ञान लेते हुए कमेटी बनाकर 90 दिवस में सहायक शिक्षकों की वेतन विसंगति दूर करने का वादा किया और जल्द ही समस्या के निराकरण का आश्वासन दिया था। कमेटी की मियाद 5 दिसंबर 2021 को पूर्ण होने के बाद आज तक कमेटी ने शासन को रिपोर्ट नही सौंपी है और न ही वेतन विसंगति दूर करने की कोई पहल हुई है। जिससे प्रदेश में कार्यरत 1 लाख से अधिक सहायक शिक्षक आक्रोशित हैं और 11 दिसम्बर से सामूहिक अनिश्चितकालीन हड़ताल पर है।

इस तारतम्य में शनिवार को उतई में आयोजित घांसीदास जयंती के कार्यक्रम में वेतन विसंगति दूर करने की एक सूत्रीय मांग को पूरा करने हेतु छत्तीसगढ़ सहायक शिक्षक फेडरेशन ब्लॉक इकाई दुर्ग ने गृहमंत्री ताम्रध्वज साहू जी व नगरीय प्रशासन मंत्री डॉ शिव डहरिया से अपनी जायज मांगों के संबंध में समर्थन मांगा। मांगें पूरी करने हेतु ज्ञापन भी सौंपा।और मुख्यमंत्री जी से चर्चा कर कड़कती ठंड में धरना दे रहे शिक्षकों के प्रति संवेदना व्यक्त कर मुख्यमंत्री जी से अतिशीघ्र चर्चा कर सार्थक पहल करने हेतु आग्रह किया।

समर्थन पत्र सौंपते समय छत्तीसगढ़ सहायक शिक्षक फेडरेशन ब्लाक इकाई दुर्ग के अध्यक्ष युवराज बेलचंदन,अन्य पदाधिकारी विशाल वर्मा,अश्वनी देवांगन,अनिल थारवानी,सांवत राम साहू,सुब्बा नायडू, रूपा साहू,प्रहलाद कुमार सिन्हा, महेंद्र साहू,रोशन कुमार साहू,नील कमल साहू,टुकेश्वर राम रजक,राजेश बंजारे,रमेश नेताम,सरिता कुंजाम,बिन्दिया गबेल,हेमलता देशमुख,राजेश्वरी देशमुख सहित अन्य शिक्षक मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *