✍? रिपोर्टर विक्रम कुमार नागेश गरियाबंद
मैनपुर – गरियाबंद जिले के आदिवासी विकासखण्ड मैनपुर अंतर्गत ग्राम पंचायत केकराजोर के सरपंच श्रीमति सुभाय मरकाम के खिलाफ ग्राम पंचायत के पंचो ने अविश्वास प्रस्ताव लाकर सरपंच को पद से हटा दिया गया। ज्ञात हो कि जनपद पंचायत मैनपुर अंतर्गत ग्राम पंचायत केकराजोर के 9 पंचो ने सरपंच श्रीमति सुभाय मरकाम पर भ्रष्टाचार का आरोप लगाते हुए 13 दिसम्बर को एसडीएम कार्यालय मैनपुर मे पहुंचकर सरपंच के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव लाने आवेदन दिया था।
आज 24 दिसम्बर दिन शुक्रवार को ग्राम पंचायत केकराजोर मे पीठासीन अधिकारी तहसीलदार कृष्णमूर्ति दीवान, समाज शिक्षा संगठक राजकुमार ध्रुर्वा, चुनाव प्रभारी पतिराम साहू के उपस्थिति मे दोपहर 12 बजे अविश्वास प्रस्ताव सम्मिलन की कार्यवाही प्रारंभ किया गया जिसमे ग्राम पंचायत केकराजोर के कुल 12 पंच एवं सरपंच सहित 13 लोगो ने मतदान किया जिसमे अविश्वास प्रस्ताव के पक्ष मे 12 मत पड़े वही एक मत रिजेक्ट हुआ, मतगणना के बाद सरपंच श्रीमति सुभाय मरकाम को सरपंच पद से हटना पड़ा।
इस पूरे चुनाव परिणाम मे महत्वपूर्ण यह रहा कि सरपंच के पक्ष मे एक भी मत नही पड़ा एक मत रिजेक्ट हुआ जिससे यह अनुमान लगाया जा रहा है कि सरपंच सुभाय मरकाम भी अपने पक्ष मे सही मतदान नही पाई जो चर्चा का विषय बना रहा।

