शासकीय अभियांत्रिकी महाविद्यालय रायपुर की सात दिवसीय NSS शिविर ग्राम खिलोरा में

रायपुर। जिले के ग्राम खिलोरा मे रासेयो के स्वयंसेवकों द्वारा सात दिवसीय NSS कैंप का शुभारंभ 21 दिसम्बर को किया गया। कार्यक्रम मे किचन शेड निर्माण, ग्राम भ्रमण तथा सफाई की गयी। रात्रि मे स्वयंसेवकों द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किया गया,जिसमे अतिथि जनपद सदस्य लीलाधर तिवारी, ग्राम सरपंच श्रीमती चित्रारेखा ध्रुव ,उपसरपंच गौकरण साहू ,एवं ग्रामीण थे।। सांस्कृतिक कार्यक्रम मे सवयंसेवको द्वारा नृत्य,भाषण,कविता,एवं गीत मे अपनी प्रस्तुति दी। नृत्य मे सुवा,कर्मा,पंथी एवं छत्तीसगढ़ी लोकनृत्यो का प्रदर्शन किया गया।जिसमे ग्रामीणों की भरपुर सहाभागिता रही तथा कार्यक्रम का लुफ्त ग्रामीणों ने उठाया।संपूर्ण कार्यक्रम NSS GEC Raipur के कार्यक्रम अधिकारी प्रशांत साहू एवम् सुश्री देवश्री पंसारी के नेतृत्व मे संपन्न हुआ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *