सीए बघेल के कुशल नेतृत्व एवं उनके द्वारा जनता के हित मे कल्याणकारी योजनाओं की सफल क्रियान्वयन के कारण नगरीय निकाय चुनाव में जीत हुई-राकेश ठाकुर

पाटन। छत्तीसगढ़ के 15 नगरीय निकाय चुनाव और उपचुनाव में कांग्रेस को बड़ी जीत हासिल हुआ है। इस जीत पर किसान नेता एवं पूर्व सभापति जिला पंचायत दुर्ग राकेश ठाकुर ने अपनी प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए कहा कि प्रदेश में जब से भूपेश बघेल के नेतृत्व में सरकार बनी है तब से विकास की नई गाथा लिखी जा रही है। भाजपा 15 साल से सत्ता में थी लेकिन उनके शासन में प्रदेश की जनता को केवल झूठे वादे कर सत्ता हासिल की जा रही थी।

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल द्वारा प्रदेश के सभी वर्गों को ध्यान में रखते हुए चुनाव पूर्व किये गए घोषणाओं पर अमल की जा रही है। भाजपा छत्तीसगढ़ की भोली भाली जनता को धर्म और सम्प्रदाय के नाम पर जहर घोलकर प्रदेश सरकार को अस्थिर करने की नाकाम कोशिश में लगे है। राज्य सरकार गाँव के अंतिम व्यक्ति को शासन की योजनाओं की लाभ किस तरह दिला सके उनको आर्थिक रूप से मजबूत करने की दिशा में हर सम्भव प्रयास कर रहे है। जिसके कारण आज पूरे देश मे विकास में छत्तीसगढ़ मॉडल की चर्चा हो रही है।

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के कुशल नेतृत्व एवं उनके द्वारा जनता के हित मे कल्याणकारी योजनाओं की सफल क्रियान्वयन के कारण नगरीय निकाय चुनाव में जीत हुई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *