उतई ।नगर पंचायत उतई के वार्ड 5 में पार्षद पद के लिए हुए उपचुनाव में कांग्रेस और भाजपा दोनो राष्ट्रीय दलों को पीछे करते हुए निर्दलीय प्रत्याशी सतीश चंद्राकर ने जीत दर्ज किया है।
गौतरलब हो कि वार्ड 5 में भाजपा समर्थित पार्षद बिमला साहू थी जिनकी आकस्मिक निधन कोरोना के चलते हो गया था। जिसके कारण वार्ड 5 का पार्षद पद रिक्त था। इस वार्ड में कुल मतदाता 391 है। इस वार्ड में चुनाव लडने के लिए अभी 5 प्रत्याशी मैदान में थे। भाजपा से चंदू देवांगन, कांग्रेस से सोन चंद वर्मा,निर्दलीय ममता सेन,सतीश कुमार चंद्राकर,सतीश पारख मैदान में थे।
निर्दलीय प्रत्याशियों के बीच रहा मुकाबला
उतई नगर पंचायत के एक मात्र वार्ड में।हुए उपचुनाव में मतदाताओं ने भाजपा और कांग्रेस दोनो प्रत्याशियों पर भरोसा नही जताते हुए निर्दलीय प्रत्याशी सतीश चंद्राकर को अपना पार्षद चुना। उनके निकटम प्रतिद्वंदी भी सतीश पारख रहें। जबकि भाजपा तीसरे और सत्तारूढ़ कांग्रेस चौथे स्थान पर रहे। सतीश चंद्राकर 110 मत सतीश पारख 94 मत चंदू देवांगन 78 सोनचद 35 ममता सेन 7 मत नोटा 7 मत मिले। इस प्रकार सतीश चंद्राकर 16 मत से विजयी हुए।
उतई नगर पंचायत उपचुनाव में कांग्रेस-भाजपा की करारी हार निर्दलीय प्रत्याशी ने मारी बाजी
