पुलिस जनदर्शन में ग्रामीणों ने समस्याएं रखी, जनदर्शन में एसपी ने समस्याएं सुनी, अवैध शराब सहित अनेक मामले सामने आए 9 मामलों का किया गया तत्काल निराकरण


लोकेश्वर सिन्हा गरियाबंद
छ.ग. शासन की मंशानुपरूप पुलिस प्रशासन ने पुलिस अधीक्षक जे.आर. ठाकुर के नेतृत्व में आमजनों की समस्या एवं अपराधोें से संबंधित शिकायतों को लेकर जनदर्शन का आयोजन किया।
उल्लेखनीय है कि आज बुधवार को पुराना पुलिस अधीक्षक कार्यालय गरियाबंद में जनदर्शन का शुभारंभ किया गया। जिसमें विभिन्न थाना क्षेत्रों से आये जन सामान्य द्वारा कुल 09 शिकायत सामने आए। जिसमें, अवैध शराब बिक्री, के साथ ही साथ लोगों द्वारा धान बिक्री का पैसा न देने , दहेत प्रताड़ना, जमीन बटवारा, पुलिस विभाग द्वारा चलाये जा रहे कार्यों को जारी रखने एवं आवश्यक सुधार ,जैसे मामलों के सबंध में शिकायत प्राप्त हुआ है। शासन के पुलिस विभाग द्वारा चलाए जा रहे समर्पण अभियान के तहत भी एक आवेदन प्राप्त हुआ जिसका उचित निराकरण करने पुलिस अधीक्षक द्वारा त्वरित कार्यवाही हेतु राजपत्रित अधिकारियों एवं थाना प्रभारियों का टीम बनाकर आवश्यक कार्यावाही हेतु निर्देशित दिए। इसी तरह जनदर्शन में ग्राम जेजरा से ग्रामीण बड़ी संख्या में पहुंचे थे, ग्रामीणों ने एसपी को जनदर्शन में बताया कि पिछले दिनों महिला श्रीमती लोमेंश्वरी साहू की लाश को नाले के पास बरामद किया गया था, इसको लेकर ग्रामीणों ने हत्या की आशंका जताते हुए पुलिस को आवेदन सौंपा है और निष्पक्ष जांच की मांग की है।
पुलिस अधीक्षक श्री ठाकुर ने बताया गया कि जनदर्शन का मुख्य उदेश्य लोगों के बीच पुलिस का जुडाव एवं समाज में सुरक्षित वातावरण का निर्माण करना है। अगर पुलिस समाज के अंतिम छोर के व्यक्ति तक पहुंच कर उसे जागरूक करती है। उसको सहयोग करती है तो अपराध एवं भयमुक्त समाज की संकल्पना की जा सकती है।
इस अवसर पर जनदर्शन में अति0 पुलिस अधीक्षक चंद्रेश सिंह ठाकुर, अनुविभागीय अधिकारी पुलिस पुष्पेन्द्र नायक, रक्षित निरीक्षक उमेश राय, थाना प्रभारी गरियाबंद निरीक्षक सत्येन्द्र सिहं श्याम, शिवेन्द्र राजपूत, शिकायत शाखा प्रभारी ईश्वर दयाल चौधरी एवं अन्य अधिकारी कर्मचारी उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *